होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

17 दिसंबर से आयोजित श्रीराम कथा की हो रही तैयारी

SIDHI NEWS.अंतर्राष्ट्रीय संत पूज्यनीय मुरलीधर महराज के श्रीमुख से होगी श्रीराम कथा  पूर्व जनपद अध्यक्ष केडी सिंह के नेतृत्व में तैयारी बैठक का हुआ आयोजन जिले के रामपुर नैकिन तहसील के अंतर्गत प्राचीन ...

Published

SIDHI NEWS.अंतर्राष्ट्रीय संत पूज्यनीय मुरलीधर महराज के श्रीमुख से होगी श्रीराम कथा 
पूर्व जनपद अध्यक्ष केडी सिंह के नेतृत्व में तैयारी बैठक का हुआ आयोजन
जिले के रामपुर नैकिन तहसील के अंतर्गत प्राचीन हनुमान मंदिर कपुरी कोठार में श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन 17 दिसंबर से 25 दिसंबर तक किया जाएगा। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय संत मुरलीधर जी महराज के श्रीमुख से कथा की रसवर्षा की जाएगी। उक्त आयोजन के सूत्रधार अनोखेलाल ङ्क्षसह सगौनी के द्वारा काफी दिनों से श्रीराम कथा के आयोजन को लेकर आम जनो ंसे चर्चा की जा रही थी। उक्त श्रीराम कथा के आयोजन को लेकर विगत दिनों कृष्णदेव सिंह केडी पूर्व जनपद अध्यक्ष रामपुर नैकिन के नेतृत्व में हनुमान मंदिर प्रांगण कपुरी कोठार में ग्रामीण जनों के साथ एक बैठक का आयोजित कर श्री राम कथा के आयोजन से संबंधित

तैयारी एवं जन सहयोग के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उक्त कथा के सूत्रधार अनोखेलाल सिंह ने बताया कि संतशिरोमणि मुरधीधर जी महराज के मुखारविंदों से मैं कई बार कथा सुन चुका हूं। मैं उनसे इतना प्रभावित हुआ कि मैं अपने गांव और आसपास के लोगों को भी उनका दर्शन एवं उनके भक्ति प्रवाह से अवगत कराने के उद्देश्य से और क्षेत्र के जन कल्याण के लिए उन्हें यहां आमंत्रित किया है। इस पुनीत कार्य में सभी लोग अपनी क्षमता अनुसार मदद एवं सहयोग करें। इस अवसर पर कृष्णदेव

सिंह केडी ने कहा कि यह हम सबका और हमारे क्षेत्र का परम सौभाग्य है कि ऐसे दिव्य संत यहां श्रीराम कथा कहने आ रहे हैं। हम सबका यह दायित्व है कि अपने क्षेत्र के जन कल्यण के लिए इस पुनीत कार्य में ज्यादा से ज्यादा मदद करें और जिससे जो बन सके वह अपना सहयोग जरूर दे। इस अवसर पर आचार्य डॉ. आदिकेशव पाण्डेय, उमेश ङ्क्षसह भरतपुर, अनुराग सिंह, सतीश सिंह,

रमेश चतुर्वेदी, अनोखेलाल सिंह, अशोक सिंह पप्पे, राजेश ङ्क्षसह, विष्णु सिंह, अरुण शेखर त्रिपाठी, नरेन्द्र पाण्डेय, अनूप चतुर्वेदी, शशिभूषण तिवारी, हंशराज ङ्क्षसह, जीतेन्द्र द्विवेदी, अश्वनी त्रिपाठी, हनुमान प्रसाद मिश्रा, कमलेश त्रिपाठी, योगेन्द्र शुक्ला, राजेन्द्र त्रिपाठी, कामता बैस, मेदिनी प्रसाद शर्मा, मंगलेश्वर सिंह आदि ग्रामीण जन उपस्थित रहे।