होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

समाज सेवा की मिसाल रही हीराकली पाठक का निधन, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर 

 समाज सेवा की मिसाल रही हीराकली पाठक का निधन, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर  कनपुरा क्षेत्र की सुपुत्री एवं भौरों गांव की लाडली बिटिया श्रद्धेय हीराकली पाठक अब हमारे बीच नहीं रहीं। ...

Published

 समाज सेवा की मिसाल रही हीराकली पाठक का निधन, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर 

कनपुरा क्षेत्र की सुपुत्री एवं भौरों गांव की लाडली बिटिया श्रद्धेय हीराकली पाठक अब हमारे बीच नहीं रहीं। अपने सरल, स्नेहमयी और दृढ़ व्यक्तित्व से उन्होंने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में एक अमिट छाप छोड़ी। वे माननीय विधायक सिहावल श्री विश्वामित्र पाठक जी की धर्मपत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय पाठक (बबलू भैया) की आदरणीया माता थीं।

हीराकली पाठक जी ने अपने जीवन का अधिकांश समय समाज सेवा को समर्पित किया। पूर्व में जियावन ग्राम पंचायत की सरपंच के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और ग्राम विकास की दिशा में अनेक सराहनीय कार्य किए। उनके निर्णयों में दृढ़ता थी, परंतु स्वभाव में ममता और सादगी की झलक हर किसी को छू जाती थी।

उनके निधन की खबर मिलते ही पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया। अंतिम यात्रा के दौरान जब विधायक श्री विश्वामित्र पाठक जी ने सर मुंडवाकर, सफेद वस्त्र धारण कर, लोटा लेकर  की अर्थी के पीछे कदम बढ़ाए, तब दृश्य अत्यंत भावुक और हृदय विदारक था। हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी, परिजन और शुभचिंतक अश्रुपूरित नेत्रों से अपनी “माँ समान” हीराकली पाठक जी को अंतिम विदाई देने पहुंचे।

जिस आंगन से वर्षों तक प्रेम, स्नेह और अपनापन बंटता रहा, वहीं से आज उनकी अंतिम यात्रा निकली तो हर आंख नम हो उठी। उनके जाने से जो शून्य उत्पन्न हुआ है, वह लंबे समय तक नहीं भर सकेगा।

श्रद्धेय हीराकली पाठक जी की स्मृतियाँ समाज सेवा, त्याग और मातृ स्नेह की प्रेरणा बनकर सदैव जीवित रहेंगी।