होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

बे-मौसम बरसात से बर्बाद हुई किसानों की फसलें — शिवसेना ने राहत राशि देने की रखी मांग मुख्यमंत्री वा जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार के हाथो सौंपा ज्ञापन, राहत राशि देने की मांग

बे-मौसम बरसात से बर्बाद हुई किसानों की फसलें — शिवसेना ने राहत राशि देने की रखी मांग मुख्यमंत्री वा जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार के हाथो सौंपा ज्ञापन, राहत राशि देने की मांग ...

Published

बे-मौसम बरसात से बर्बाद हुई किसानों की फसलें — शिवसेना ने राहत राशि देने की रखी मांग मुख्यमंत्री वा जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार के हाथो सौंपा ज्ञापन, राहत राशि देने की मांग

विंध्य आवाज
सीधी से कुबेर तोमर

सीधी। जिले में हाल ही में हुई बे-मौसम बरसात से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इस संबंध में शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडेय ने किसानों की ओर से मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन को ज्ञापन भेजकर प्रभावित किसानों को राहत राशि देने की मांग की है।

ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि हाल की लगातार वर्षा और मौसम की अस्थिरता के कारण धान, कोदो, कुटकी, उड़द, सोयाबीन, मक्का जैसी प्रमुख फसलें बर्बाद हो गई हैं। खेतों में पानी भर जाने और कटाई के लिए तैयार फसलों के सड़ जाने से किसानों को कोई उपज प्राप्त नहीं हुई, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति गंभीर रूप से प्रभावित हुई है।
विवेक पांडेय ने बताया कि “यह स्थिति किसानों के लिए पहाड़ टूटने जैसी है। सीधी जिले की लगभग पूरी फसलें नष्ट हो चुकी हैं। धान की फसलें झुककर गिर गई हैं और किसानों के पास अब रोने के सिवा कोई सहारा नहीं बचा है। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष — आज किसानों के साथ खड़े होने की आवश्यकता है। केवल किसान हितैषी कह देने से काम नहीं चलेगा, अब कार्यवाही जरूरी है।”

उन्होंने आगे कहा कि कई किसानों ने शिकायत की है कि जब उन्होंने पटवारियों से सर्वे की मांग की, तो उन्हें जवाब मिला कि “कलेक्टर महोदय का आदेश नहीं है, हम कुछ नहीं कर सकते।” यह स्थिति किसानों के प्रति संवेदनहीनता को दर्शाती है।

ज्ञापन में कहा गया कि —

किसानों की फसलों का तत्काल सर्वे एवं नुकसान का आकलन कराया जाए।
प्रभावित किसानों को मुआवजा एवं राहत राशि दी जाए।
कृषि ऋण की किश्तें स्थगित या माफ की जाएं।
पशुधन हेतु चारा सहायता उपलब्ध कराई जाए।
भविष्य में ऐसी आपदा से निपटने के लिए स्थायी राहत कोष एवं बीमा प्रणाली को सशक्त किया जाए।
शिवसेना ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि किसानों की पीड़ा को तत्काल संज्ञान में लेकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि अन्नदाता पुनः खेती के प्रति उत्साहित रह सके।

प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे, संभाग सयोजक संत कुमार केवट, जिलाध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल उर्फ भोले, जिला मंत्री सुनील रावत,विधान सभा कोषाध्यक्ष लाल वर्मा, नगर अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह चौहान उर्फ मुन्ना, नगर सह सायोजक राजन मिश्रा, सजन कुमार सहित कई शिवसैनिक रहे मौजूद