होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

Sidhi News:- संजय टाइगर रिजर्व में अवैध रेत उत्खनन का खेल, बाउंड्री वॉल निर्माण में इस्तेमाल हो रही नाले की रेत

Sidhi News:- संजय टाइगर रिजर्व में अवैध रेत उत्खनन का खेल, बाउंड्री वॉल निर्माण में इस्तेमाल हो रही नाले की रेत Sidhi News:- संजय टाइगर रिजर्व, जिसे वन्यजीव संरक्षण का सुरक्षित क्षेत्र माना ...

Published

Sidhi News:- संजय टाइगर रिजर्व में अवैध रेत उत्खनन का खेल, बाउंड्री वॉल निर्माण में इस्तेमाल हो रही नाले की रेत

Sidhi News:- संजय टाइगर रिजर्व, जिसे वन्यजीव संरक्षण का सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है, वहां अवैध रेत उत्खनन का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि टाइगर रिजर्व क्षेत्र के नालों से खुलेआम रेत निकाली जा रही है और उसी अवैध रेत का उपयोग रिजर्व की बाउंड्री वॉल निर्माण में किया जा रहा है। यह गतिविधि लंबे समय से दिन-रात चल रही है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार अब तक करीब 60 से 70 ट्रॉली नाले की रेत बाउंड्री वॉल निर्माण स्थल पर डाली जा चुकी है। इस रेत के संबंध में किसी प्रकार की वैध अनुमति या दस्तावेज सामने नहीं आए हैं। सबसे अहम सवाल यह है कि संरक्षित टाइगर रिजर्व क्षेत्र में यह अवैध रेत बिना जानकारी के कैसे पहुंच रही है।

इस पूरे मामले में संजय टाइगर रिजर्व के रेंजर जितेंद्र पाराशर की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि रेत निकासी के बावजूद वन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

Sidhi News:- खनिज विभाग की चुप्पी भी संदेह के घेरे में है, क्योंकि न निरीक्षण हुआ, न जब्ती और न ही कोई एफआईआर दर्ज की गई। वहीं सूत्रों का दावा है कि अवैध रेत परिवहन के बदले पुलिस को प्रति ट्रैक्टर 2000 रुपये दिए जाते हैं।

नालों से रेत निकासी से पर्यावरण को नुकसान और वन्यजीवों के आवास पर खतरा बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।