होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

National News:- रूस से तेल आयात पर भारत का अडिग रुख, अमेरिकी दावों से फिर गरमाया अंतरराष्ट्रीय विवाद

रूस से तेल आयात पर भारत का अडिग रुख, अमेरिकी दावों से फिर गरमाया अंतरराष्ट्रीय विवाद बीते वर्ष रूस से कच्चा तेल आयात करने को लेकर अमेरिका द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त ...

Published

रूस से तेल आयात पर भारत का अडिग रुख, अमेरिकी दावों से फिर गरमाया अंतरराष्ट्रीय विवाद

बीते वर्ष रूस से कच्चा तेल आयात करने को लेकर अमेरिका द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद यह मुद्दा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया था। उस समय रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने समाचार एजेंसी स्पुतनिक को दिए एक साक्षात्कार में अमेरिकी फैसले को अनुचित, अव्यावहारिक और तथ्यहीन बताया था।
राजदूत विनय कुमार ने स्पष्ट कहा था कि भारत की नीतियों का मूल आधार राष्ट्रीय हित है। उन्होंने यह भी कहा था कि तेल का व्यापार पूरी तरह व्यावसायिक समझ और बाजार स्थितियों पर निर्भर करता है, और भारतीय कंपनियां वही विकल्प चुनती हैं जो देश के लिए सबसे उपयुक्त और लाभकारी हों।

National News:- यूक्रेन पर रूस के सैन्य अभियान के बाद से भारत-रूस संबंधों को लेकर पश्चिमी देशों का दबाव लगातार देखा गया है, विशेषकर ऊर्जा आयात के मुद्दे पर। बीते तीन वर्षों में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को कई वैश्विक मंचों पर यह सवाल बार-बार पूछा गया कि भारत रूस से तेल खरीदना क्यों जारी रखे हुए है। इस पर उन्होंने लगातार यही रुख अपनाया कि भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े फैसले स्वयं करता है और कोई बाहरी ताकत इस पर निर्देश नहीं दे सकती।


इसी पृष्ठभूमि में दो फरवरी को भारत-अमेरिका के बीच हुई चर्चित व्यापार डील के बाद एक नया विवाद सामने आया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ सोशल’ पर दावा किया कि इस समझौते के तहत भारत रूस से तेल आयात कम करने और अमेरिका से तेल खरीद बढ़ाने पर सहमत हुआ है। ट्रंप के अनुसार, यह समझौते की प्रमुख शर्तों में शामिल है।

National News:- हालांकि, जब इस दावे पर भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल किया गया, तो उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि इस विषय पर विदेश मंत्रालय ही आधिकारिक जवाब देगा।