होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

कांग्रेस में बढ़ी सक्रियता सेमरिया-बढ़ौरा मंडलम के पदाधिकारियों का भव्य सम्मान

सेमरिया-बढ़ौरा मंडलम के पदाधिकारियों का भव्य सम्मान, कांग्रेस में बढ़ी सक्रियता सीधी। जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में सेमरिया ब्लॉक के बढ़ौरा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा एक भव्य बैठक एवं सम्मान  जिला ...

Published

सेमरिया-बढ़ौरा मंडलम के पदाधिकारियों का भव्य सम्मान, कांग्रेस में बढ़ी सक्रियता
सीधी। जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में सेमरिया ब्लॉक के बढ़ौरा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा एक भव्य बैठक एवं सम्मान

 जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने इस अवसर पर सेमरिया-बढ़ौरा मंडलम के नव-नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया तथा पार्टी की नीतियों और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का संकल्प लिया, जिससे संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की बात कही गई। मंच संचालन अरविंद तिवारी ‘संकट’ द्वारा किया गया।

पूर्व जनपद उपाध्यक्ष प्रभात वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पार्टी में बढ़ रही है, वह संगठन के लिए शुभ संकेत है। महिलाओं की सक्रिय उपस्थिति को उन्होंने कांग्रेस के विस्तार का मजबूत आधार बताया।
जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन में नए लोगों के जुड़ने से पार्टी को नई ताकत मिलती है। उन्होंने कहा कि जो लोग अन्य दलों को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं, उन्हें सम्मान और जिम्मेदारी दोनों दी जाएगी। साथ ही उन्होंने मंडलम स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए दिनेश गुप्ता और अरविंद तिवारी के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और मोहल्लों तक पहुंचकर लोगों को जोड़ें और संगठन को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ता यदि समर्पण के साथ कार्य करें तो वे बड़े नेतृत्व के रूप में उभर सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान जनसमस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने बताया कि महंगाई, बिजली बिल, गैस सिलेंडर, डीजल-पेट्रोल की कीमतों और किसानों की गेहूं खरीदी जैसी समस्याओं को लेकर 6 अप्रैल को सीधी में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की।
अंत में सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान कर उन्हें संगठन के प्रति निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम को कांग्रेस संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री विनोद विश्वकर्मा, आदिवासी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज कोल, मंडलम अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, तेजस्वी मिश्रा, बेरोजगार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रमोद शुक्ला, सुनील शुक्ला, पत्रकार उपेंद्र मिश्रा कुबेर भाई, समाजसेवी भूपेंद्र मिश्रा, रमेश यादव सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।