होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

सीधी:नशे में धुत्त युवक चढ़ा ‘मौत के टावर’ पर, 5 घंटे थमी रहीं प्रशासन की सांसें!

सीधी:नशे में धुत्त युवक चढ़ा ‘मौत के टावर’ पर, 5 घंटे थमी रहीं प्रशासन की सांसें! सीधी (मझौली): महुआ के नशे और आपसी विवाद ने एक युवक के सिर पर ऐसा खून सवार ...

Published

सीधी:नशे में धुत्त युवक चढ़ा ‘मौत के टावर’ पर, 5 घंटे थमी रहीं प्रशासन की सांसें!

सीधी (मझौली): महुआ के नशे और आपसी विवाद ने एक युवक के सिर पर ऐसा खून सवार किया कि उसने सीधे मौत को चुनौती दे डाली। सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शख्स सैकड़ों फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर जा चढ़ा। 5 घंटे तक चले इस ‘सुसाइडल ड्रामे’ ने पुलिस और प्रशासन के पसीने छुड़ा दिए।

ससुराल में विवाद और फिर ‘शोले’ स्टाइल हंगामा

शहडोल जिले का रहने वाला अमर सिंह (35 वर्ष) अपने ससुराल करमाई बभनमरा टोला आया था। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में चूर था। किसी अज्ञात शख्स से कहासुनी क्या हुई, अमर सिंह का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वह पास ही स्थित हाईटेंशन टावर पर जा चढ़ा। दोपहर 1 बजे जैसे ही लोगों ने उसे ऊपर देखा, पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई।

प्रशासन की ‘अग्निपरीक्षा’, 5 घंटे तक टिकी रहीं निगाहें

सूचना मिलते ही मझौली प्रशासन की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची। तहसीलदार दिलीप सिंह और थाना प्रभारी विशाल शर्मा ने मोर्चा संभाला। नीचे खड़ी भीड़ और अधिकारी लगातार चिल्लाकर उसे उतरने की गुहार लगाते रहे, लेकिन युवक टस से मस नहीं हुआ। हाईटेंशन लाइन होने के कारण खतरा दोगुना थाएक छोटी सी चूक और राख का ढेर!

पावरग्रिड की एंट्री और ‘रेस्क्यू ऑपरेशन’ सफल

जब बातचीत से बात नहीं बनी, तो पावरग्रिड की टेक्निकल टीम को बुलाया गया। बिजली सप्लाई और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए टीम ने घेराबंदी की। आखिरकार, करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने युवक को सकुशल नीचे उतार लिया।

बड़ा हादसा टला: अगर पावरग्रिड और पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी में थोड़ी भी देरी होती, तो यह खबर एक दर्दनाक हादसे में बदल सकती थी।

डॉक्टरी जांच के बाद परिजनों के हवाले

नीचे उतरते ही डॉक्टर राकेश तिवारी की टीम ने युवक का स्वास्थ्य परीक्षण किया। नशे का खुमार उतरने और स्थिति सामान्य होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली और युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

सीधी से सीधी रिपोर्ट: प्रशासन की मुस्तैदी ने बचाई जान