भाजपा सत्ता के लिए नहीं बल्कि सेवा के लिए सतत कार्य करने वाली राजनीतिक पार्टी — प्रदेश उपाध्यक्ष कांति देव सिंह
प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर के. डी. सिंह का सीधी नगर आगमन पर भव्य स्वागत
सीधी। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में पुनः जिम्मेदारी मिलने के पश्चात कांति देव सिंह का सीधी नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के कुशल निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न मंडलों—सीधी, सेमरिया, कुचवाही, बहरी, पखुड़ीरी, चुरहट आदि स्थानों पर जोरदार अभिनंदन किया गया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया, आतिशबाजी की और बैंड-बाजों के साथ सैकड़ों वाहनों का काफिला निकाला।
भाजपा कार्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष कांति देव सिंह ने कहा कि “भाजपा केवल सत्ता के लिए कार्य नहीं करती, बल्कि जनता जनार्दन की सेवा के लिए सतत कार्य करने वाला राजनीतिक दल है।” उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दिया गया उपाध्यक्ष पद केवल पद नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी और दायित्व का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि “जब सीधी और सिंगरौली एक जिला हुआ करते थे, तब मैंने राजनीति का शुभारंभ किया था। आज जो कुछ भी हूं, वह सीधी की इस पावन माटी की देन है।
शरदेन्दु तिवारी को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
पत्रकारों के सवाल के जवाब में श्री सिंह ने कहा कि भाजपा के प्रदेश महामंत्री और पूर्व विधायक शरदेन्दु तिवारी विंध्य क्षेत्र के बड़े नेता हैं। पार्टी निश्चित रूप से उनकी ऊर्जा और अनुभव का बड़े स्तर पर लाभ उठाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व उनके लिए कोई बड़ी भूमिका तय कर सकता है।
जिले का होगा सर्वांगीण विकास
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि जिले के सर्वांगीण विकास के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सांसद, विधायक और संगठन के साथ मिलकर जनता के विकास के लिए पार्टी संकल्पित है।
सीधी में बनेगा भव्य भाजपा कार्यालय
पत्रकारों के एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि सीधी जिले में शीघ्र ही भाजपा का भव्य जिला कार्यालय बनेगा। उन्होंने कहा कि जमीन आवंटन एवं अन्य आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
जिले के मंडलों में हुआ शानदार स्वागत
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष के. के. तिवारी, बृज बिहारी लाल शर्मा, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू, डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल, शिवदान साकेत, प्रदेश सह संयोजक जितेंद्र सिंह चौहान, अखिलेश पांडेय, वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न तिवारी, संजय सिंह चौहान, हीराबाई सिंह, मोतीलाल पटेल, सुधीर शुक्ला, अंजू पाठक, रविचंद्र सिंह परिहार, बद्री मिश्रा, जिला महामंत्री अनिल पांडेय, जिला मंत्री पूजा सिंह कुशराम, सुरेंद्र मणि दुबे, निशान मिश्रा, पूनम सोनी, भानु पांडेय, सुनीता रानी वर्मा, राकेश रतन सिंह चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट — कुबेर तोमर, सीधी
(पत्रकार — सीधी जिला)







