SIDHI NEWS. भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156 जयंती पर स्थानीय गांधी चौक पहुंचकर बापू की प्रतिमा और परिसर की साफ-सफाई करने के पश्चात गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा
पर माल्यार्पण और नमन करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, सीधी विधायक श्रीमती रीति पाठक, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू रामजी सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष केके तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष लालचंद गुप्ता,
वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, एड. शत्रुघ्न प्रसाद तिवारी, कार्यक्रम के प्रभारी जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष विश्व बंधु धर द्विवेदी, शिवदान साकेत, वरिष्ठ भाजपा नेता रवि केसरी, रामप्रसाद वैश्य, जिला मंत्री उमाशंकर यादव सहित सैकड़ो
पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक श्रीमती रीति पाठक सहित सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी और आसपास चलाए जा रहे स्वछता अभियान में हिस्सा लिया।







