होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

सीधी:RES विभाग में रिश्वतकांड! लोकायुक्त टीम की छापेमारी, महिला कर्मी गिरफ्तार — अधिकारी दफ्तर छोड़कर भागे

सीधी में लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई सीधी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां रीवा लोकायुक्त पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए, RES (ग्रामीण यांत्रिकी सेवा) विभाग ...

Published

सीधी में लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सीधी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां रीवा लोकायुक्त पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए, RES (ग्रामीण यांत्रिकी सेवा) विभाग के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
यह मामला सीधी जिला मुख्यालय में स्थित RES विभाग के दफ्तर का है। लोकायुक्त पुलिस ने विभाग की महिला कर्मी नेहा सिंह को 8,000 रुपये की नकद रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भाजपा नेता राजकुमार की शिकायत पर की गई है।
शिकायतकर्ता राजकुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत में हुए एक पुलिया निर्माण के भुगतान को जारी करने के एवज में, SDO आर.एस. पटेल, सब इंजीनियर अखिलेश मौर्य, और महिला कर्मी नेहा सिंह ने उनसे 15,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
शिकायत के सत्यापन के बाद, आज रीवा लोकायुक्त पुलिस की टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही महिला कर्मी नेहा सिंह ने शिकायतकर्ता से 8,000 रुपये की रिश्वत ली, लोकायुक्त टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।
हालांकि, लोकायुक्त की छापेमारी की भनक लगते ही, मुख्य आरोपी इंजीनियर, एसडीओ आर.एस. पटेल और सब इंजीनियर अखिलेश मौर्य दफ्तर छोड़कर फरार हो गए। लोकायुक्त पुलिस टीम अब उनकी तलाश में जुटी हुई है।
गिरफ्तार महिला कर्मी नेहा सिंह को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए सर्किट हाउस लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ जारी है। इस छापामार कार्रवाई के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और भ्रष्ट कर्मचारियों में हड़कम्प का माहौल है। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।