होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

सीधी: सेमरिया में महाशिवरात्रि की धूम, 10 फीट शिवलिंग और 5 किलोमीटर भव्य बारात की तैयारी जोरो से

सीधी जिले के छोटे से गांव सेमरिया में इस बार महाशिवरात्रि का पर्व ऐतिहासिक बनने जा रहा है। गांव में तैयारियां जोरों पर हैं और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो चुका है। खास ...

Published

सीधी जिले के छोटे से गांव सेमरिया में इस बार महाशिवरात्रि का पर्व ऐतिहासिक बनने जा रहा है। गांव में तैयारियां जोरों पर हैं और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो चुका है। खास आकर्षण है 10 फीट ऊंची भव्य शिवलिंग, जिसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। कारीगर दिन-रात जुटे हैं ताकि महाशिवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं को भव्य दर्शन हो सकें।


🎉 5 किलोमीटर पैदल निकलेगी भोले बाबा की बारात
महाशिवरात्रि 15 फरवरी को भगवान भोले बाबा की भव्य बारात निकाली जाएगी। यह बारात हनुमान मंदिर गढ़ी सेमरिया से प्रारंभ होकर झगरहा, कुबरी, चूल्ही होते हुए लगभग 5 किलोमीटर की पदयात्रा कर प्रसिद्ध शिव मंदिर बढ़ौरा पहुंचेगी। पूरे मार्ग में भक्ति गीत, ढोल-नगाड़े और जयकारों से वातावरण गूंज उठेगा।
💃 महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम
आयोजनकर्ता प्रभात वर्मा ने बताया कि जो महिलाएं किसी कारणवश बारात में शामिल नहीं हो पातीं, उनके लिए विशेष रूप से हल्दी, मेंहदी और संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिससे हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
✨ इस बार कुछ होगा खास
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार आयोजन और भी भव्य और अलग अंदाज में देखने को मिलेगा। पूरे सेमरिया क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल है और गांव की फिजा “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज रही है।