होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 108 समस्याएं

SIDHI NEWS.। शासन के निर्देशानुसार नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु प्रत्येक मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में प्रात: 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनसुनवाई आयोजित की जाती है। आज ...

Published

SIDHI NEWS.। शासन के निर्देशानुसार नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु प्रत्येक मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में प्रात: 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनसुनवाई आयोजित की जाती है। आज की जनसुनवाई में कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने जिलेभर से आए नागरिकों की कुल 108 समस्याएँ सुनीं। कलेक्टर सोमवंशी ने सभी प्रकरणों की गंभीरता से सुनवाई

करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का समयसीमा में प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस

अवसर पर अपर कलेक्टर बीपी पाण्डेय, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास राकेश शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही समस्त उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार और जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई से जुड़े रहे।