कॉलेजी छात्राओं का 10 किलोमीटर तक किया पीछा, फिर की छेड़खानी छात्राओं को छेड़ने वाले मनचलों की सार्वजनिक धुनाई
संजय गांधी कॉलेज सीधी से वापस घर जा रही छात्राओं को मनचलों के द्वारा पीछा करते हुए अश्लील कमेंट करने के साथ ही छेड़छाड़ की कोशिश पर लोगों ने पड़कर जमकर धुनाई की है। बताया गया कि सेमरिया क्षेत्र से छात्राएं संजय गांधी कॉलेज सीधी पढ़ने आती हैं सेमरिया बाजार में लोगों ने इन मनचलों को पकड़कर के दिमाग ठिकाने लगा दिया है।
क्या थी घटना ?
जिले के थाना क्षेत्र सेमरिया अंतर्गत ग्राम सेमरिया के हनुमानगढ़ तिराहा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को उत्तेजित कर दिया। सीधी कॉलेज में पढकर घर लौट रही छात्राओं का बाइक सवार तीन युवकों द्वारा 10 किलोमीटर पीछा करने और छेडखानी की वारदात ने लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया। हालांकि इस दौरान छात्राओं ने घबराने के बजाय साहस का परिचय दिया और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपियों को पकड़वा दिया। मिली जानकारी के अनुसार, छात्राएं ऑटो से अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान सीधी से ही बाइक
सवार तीन युवक जानू साकेत पिता मुन्ना साकेत उम्र 20 वर्ष, धर्मेंद्र साकेत पिता छगोले साकेत उम्र 20 वर्ष और लक्ष्मण साकेत पिता कामता साकेत उम्र 20 वर्ष सभी निवासी ग्राम करगिल थाना जमोड़ी लगातार करीब 10 किलोमीटर तक सीधी से सेमरिया तक उनका पीछा करते रहे। जैसे ही छात्राएं सेमरिया हनुमानगढ़ तिराहा के पास ऑटो से उतरी, तीनों युवकों ने उन्हें घेर लिया और मोबाइल नंबर मांगने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने छात्राओं का हाथ पकड़ लिया और उनके साथ अशोभनीय हरकतें करने लगे
छात्राओं ने दिखाई हिम्मत, तीनों आरोपी गिरफ्तार
एका एक हुई इस घटना से सहमी छात्राएं जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पीडित छात्राओं ने जब पूरी घटना बताई तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने तीनों युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया। इस दौरान छात्राओं ने भी हिम्मत दिखाते हुए मनचलों का विरोध किया और उन्हें सबक सिखाने में पीछे नहीं रहीं।
प्रत्यक्षदर्शी रामू कोल के अनुसार जैसे ही लड़कियों ने शोर मचाया, ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपियों को छात्राओं से अलग किया। इसके बाद उन्हें पकड़कर पुलिस थाना को सूचना दी गई। वहीं सूचना मिलते ही सेमरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
सरपंच घराने से संबंधित हैं तीनों मनचले
सीधी से 10 किलोमीटर दूर सेमरिया तक बस का पीछा करने वाले बाइक सवार तीनों मनचले सरपंच घराने से संबंधित हैं। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत करगिल सरपंच मुन्ना साकेत का पुत्र जानू साकेत है। वहीं दो आरोपियों के पिता सरपंच पद के उम्मीदवार रहे। तीनों आरोपी लंबे समय से सीधी शासकीय कॉलेज के समीप ही अधिकांश समय गुजारते थे। इनका ठिकाना कॉलेज के आसपास लगने वाली चाय नास्ते ही दुकानें थी। कॉलेज लगने एवं अवकाश होने के दौरान यह मुख्य रूप से कॉलेज के आसपास मौजूद रहते थे और वहां से गुजरने वाली छात्राओं पर नजर रखते थे। जिन छात्राओं का पीछा करके यह तीनों मनचले सेमरिया तक पहुंचे उनके द्वारा काफी समय से कॉलेज के आसपास रैकी की जा रही थी। गलत मंशा के साथ ही तीनों आरोपी बाइक में सवार होकर छात्राओं के वाहन का पीछा करते हुए सेमरिया तक पहुंच गए। यहां छात्राओं को घेरकर इनके द्वारा उनसे मोबाइल नंबर मांगने की जिद की जा रही थी। जिसके बाद छात्राओं द्वारा हल्ला मचाया गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और तीनों आरोपियों को पकडकर सेमरिया थाना लाया गया। यहां आरोपियों न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। के विरुद्ध धारा 170 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर
केदार परोहा थाना प्रभारी, सेमरिया






