SIDHI NEWS. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के अगुवाई में गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात जवाहर कांग्रेस भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पंडित लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार
गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा शास्त्री जी के जय जवान, जय किसान के नारे को स्मरण करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित
करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, त्याग, सहिष्णुता और अहिंसा के बल पर न केवल अंग्रेजी हुकूमत को झुकाया बल्कि पूरे विश्व को शांति का संदेश दिया। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने अपने सरल, सहज एवं ईमानदार व्यक्तित्व से भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। उनके कार्यकाल के दौरान देश के किसानों और जवानों का आत्मबल बढ़ा और उन्होंने संकट की घड़ी में देश को मजबूती
दी। कांग्रेसजनों ने संकल्प लिया कि वे गांधी जी और शास्त्री जी के बताए मार्ग पर चलकर समाज और देश की सेवा करेंगे। विचार गोष्ठी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि आज की पीढ़ी को गांधी और शास्त्री जी के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में पूर्व महामंत्री सुरेश प्रताप सिंह, प्रदेश महिला महामंत्री कुमुदिनी
सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पार्षद विनोद मिश्रा, उपाध्यक्ष आकाश सिंह रिंकू, दिनेश पाठक, महामंत्री नवीन सिंह, संभागीय प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू, प्रवक्ता पंकज सिंह, एडवोकेट मनोज सिंह, अखंड प्रताप सिंह, जय सिंह, भूपेंद्र सिंह, अशोक कोरी, पार्षद हल्के सोनी, कोषाध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव, शशिकला द्विवेदी, राजबहोर जायसवाल सहित जिले के अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।







