क्रांतिकारी मोर्चा के संयोजक उमेश तिवारी की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
हनुमानगढ़ क्षेत्र से एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। क्रांतिकारी मोर्चा के संयोजक एवं समाजसेवी उमेश तिवारी तथा अधिवक्ता शत्रुघ्न तिवारी की पूज्य माताजी, सेवानिवृत्त अध्यापिका विमल तिवारी का आज दिनांक 17 फरवरी 2026 को दोपहर लगभग 2:30 बजे 82 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया।
उनके निधन की खबर मिलते ही हनुमानगढ़, बेल्दह, सेमरिया सहित आसपास के कई गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्रवासियों में गहरा दुःख व्याप्त है।
स्वर्गीय विमल तिवारी अपने सरल, सौम्य और मृदुभाषी स्वभाव के साथ-साथ शिक्षकीय सेवा और सामाजिक सरोकारों के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा शिक्षा के क्षेत्र को समर्पित किया और अनेक विद्यार्थियों के जीवन को दिशा दी। क्षेत्र में वे एक सम्मानित और प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व के रूप में जानी जाती थीं।
परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार दिनांक 18 फरवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे उनके गृह ग्राम हनुमानगढ़ में किया जाएगा।
क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
प्रभात वर्मा, पत्रकार उपेंद्र मिश्रा, प्रवीण तिवारी, सुरेश प्रसाद पांडे, दद्दन, कुबेर वर्मा, साधु साकेत, हरिश्चंद्र नामदेव, शंभू प्रसाद तिवारी, मिडिल गुप्ता, अश्वनी वर्मा, राम सहाय सोनी एवं समस्त शोकाकुल तिवारी परिवार ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।






