Gold jwelery:नवरात्रि में गहनों की रौनक, बड़े मंगलसूत्र और झुमकों ने बढ़ाई शान
Gold jwelery : सीधी। नवरात्रि पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। खासकर गहनों के कलेक्शन ने इस बार ग्राहकों का दिल जीत लिया है। सोने के कंगन, बड़े मंगलसूत्र, झुमके, बेदी और अन्य आभूषण आकर्षक डिज़ाइन में उपलब्ध हैं।
महिलाओं और युवतियों की पहली पसंद इस बार बड़े आकार के मंगलसूत्र और झुमके बने हुए हैं। दुकानों पर उमड़ रही भीड़ यह साफ कर रही है कि त्योहारों में इन गहनों का जलवा सिर चढ़कर बोलेगा। जिसने भी बाजार में नए डिजाइन देखे, उनकी कारीगरी और फिनिशिंग देखकर दंग रह गया।
ज्वेलर्स का कहना है कि इस बार परंपरा और आधुनिकता का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। कंगन और बेदी के भी कई नए मॉडल आए हैं, जिनमें नक्काशी और फाइनिशिंग बेहद आकर्षक है। त्योहार के मौके पर महिलाएं पूजा-पाठ, गरबा और पारिवारिक आयोजनों के लिए खास गहनों की तलाश में हैं, और यह कलेक्शन उनकी उम्मीदों पर खरा उतर रहा है।
नवरात्रि की पूजा से लेकर पारिवारिक समारोह तक, ये गहने महिलाओं को सबसे अलग और खास बना रहे हैं। दुकानदारों को भरोसा है कि आने वाले दिनों में बिक्री और तेजी पकड़ेगी और यह शानदार कलेक्शन त्योहार की सबसे बड़ी पहचान बनेगा।