होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

सीधी में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित

सीधी में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित Sidhi News:- । अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज जिला पंचायत कार्यालय सीधी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ...

Published

सीधी में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित

Sidhi News:- । अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज जिला पंचायत कार्यालय सीधी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सीधी लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीधी विधायक श्रीमती रीति पाठक ने की, वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू राम सिंह विशिष्ट अतिथि रहीं।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए वृद्धजनों का विधिवत सम्मान किया गया। जनप्रतिनिधियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि वृद्धजन हमारे समाज की धरोहर हैं। उनके अनुभव और जीवन मूल्य नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने वृद्धजनों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और तकलीफों को सुना तथा समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार वृद्धजनों के सम्मान और कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ सभी को मिलना चाहिए।

Sidhi News:- विधायक श्रीमती रीति पाठक ने कहा कि वृद्धजन समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनका सम्मान करना हम सबका दायित्व है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू राम सिंह ने भी वृद्धजनों की सेवा और देखभाल को सामाजिक जिम्मेदारी बताया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी वृद्धजनों को सम्मानित कर समाज में उनकी भूमिका और योगदान को रेखांकित किया गया।