होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

हनुमान प्रतिमा खंडित होने पर भारी आक्रोश: शिवसेना ने भरी हुंकार, दोषी ‘शेरा’ पर NSA लगाने और प्रॉपर्टी सीज करने की मांग

हनुमान प्रतिमा खंडित होने पर भारी आक्रोश: शिवसेना ने भरी हुंकार, दोषी ‘शेरा’ पर NSA लगाने और प्रॉपर्टी सीज करने की मांग मझरेटी (समर दहियन): आस्था के केंद्र वीर हनुमान स्वामी मंदिर में ...

Published

हनुमान प्रतिमा खंडित होने पर भारी आक्रोश: शिवसेना ने भरी हुंकार, दोषी ‘शेरा’ पर NSA लगाने और प्रॉपर्टी सीज करने की मांग

मझरेटी (समर दहियन): आस्था के केंद्र वीर हनुमान स्वामी मंदिर में प्रतिमा तोड़े जाने की कायराना हरकत के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव के साथ-साथ भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना की गंभीरता को देखते हुए शिवसेना ने मोर्चा संभाल लिया है और प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर ऐसी कार्रवाई नहीं हुई जो मिसाल बने, तो हिंदू समाज शांत नहीं बैठेगा।

तीसरी बार हुई वारदात: साजिश या संयोग?

मौके पर पहुंचे शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है। आरोपी शेरा खान द्वारा तीसरी बार मंदिर को निशाना बनाया जाना यह साबित करता है कि यह केवल एक व्यक्ति की हरकत नहीं, बल्कि धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की एक सोची-समझी साजिश हो सकती है।

शिवसेना की प्रमुख मांगें:

शिवसेना ने दोटूक शब्दों में प्रशासन के सामने निम्नलिखित मांगें रखी हैं:

* रासुका (NSA): आरोपी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई हो।

* संपत्ति सीजींग: आरोपी की निजी संपत्ति को तुरंत सीज किया जाए।

जिला बदर: अपराधी को तत्काल जिले की सीमा से बाहर किया जाए।

जांच: घटना के पीछे किसी ‘संगठित समूह’ के हाथ होने की निष्पक्ष जांच हो।

धार्मिक स्थलों की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी को ऐसा दंड मिलना चाहिए कि भविष्य में कोई असामाजिक तत्व ऐसी हिमाकत न कर सके। विवेक पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष, शिवसेना

प्रशासन की मौजूदगी में हुई प्राण-प्रतिष्ठा

बिगड़ते माहौल और भक्तों की भावनाओं को देखते हुए प्रशासन ने तत्परता दिखाई। प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में मंदिर में नई प्रतिमा स्थापित की गई और विधिवत मंत्रोच्चार के साथ प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। हालांकि, नई प्रतिमा लगने से श्रद्धालुओं को थोड़ी शांति जरूर मिली है, लेकिन न्याय की मांग को लेकर गुस्सा अभी भी बरकरार है।

शांति की अपील, सख्त कार्रवाई की चेतावनी

शिवसेना ने समाज के सभी वर्गों और धार्मिक गुरुओं से एकजुट होकर इस घटना की निंदा करने की अपील की है। साथ ही स्पष्ट कर दिया है कि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने की जिम्मेदारी अब प्रशासन के पाले में है। यदि अपराधी को “उदाहरणात्मक दंड” नहीं मिला, तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है