होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

सीधी में आख़िरी ओवर तक चले रोमांच में मुंबई क्रिकेट क्लब ने भदोही को 1 विकेट से दी शिकस्त

सीधी में आख़िरी ओवर तक चले रोमांच में मुंबई क्रिकेट क्लब ने भदोही को 1 विकेट से दी शिकस्त कुंवर एंड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन-9 के चौथे दिन छत्रसाल स्टेडियम में दर्शकों ...

Published

सीधी में आख़िरी ओवर तक चले रोमांच में मुंबई क्रिकेट क्लब ने भदोही को 1 विकेट से दी शिकस्त

कुंवर एंड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन-9 के चौथे दिन छत्रसाल स्टेडियम में दर्शकों को सांसें थाम देने वाला मुकाबला देखने को मिला। अपना फिलिंग स्टेशन मुंबई क्रिकेट क्लब और समय प्रेस एनएनएस भदोही (उत्तर प्रदेश) के बीच खेले गए इस मैच में मुंबई ने जबरदस्त संघर्ष करते हुए अंतिम ओवर में 1 विकेट से जीत हासिल की।

टॉस जीतकर भदोही की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और 33.3 ओवर में 167 रन बनाकर सिमट गई। भदोही की ओर से उमर ने 51 रन की अहम पारी खेली, जबकि सौरभ शुक्ला ने 31 रनों का योगदान दिया। मुंबई की तरफ से हलीम ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए 27 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत झटकों के साथ हुई, लेकिन मध्यक्रम में अमन यादव (37), नवंकूर (36) और अंत में गौरव दशोरे (30) की जुझारू बल्लेबाजी ने टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। आख़िरी ओवर में विकेट गिरने के बावजूद मुंबई ने संयम बनाए रखा और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मैच में निर्णायक भूमिका निभाने वाले गौरव दशोरे को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्रताप मार्बल मैन ऑफ द मैच सम्मान से नवाजा गया। यह पुरस्कार अतिथि डॉ. अजय मिश्रा और शिवम सिंह द्वारा प्रदान किया गया।

मैच में अंपायर की जिम्मेदारी राकेश सिंह चंदेल और जितेंद्र गुप्ता ने निभाई। स्कोरिंग का दायित्व बी. कृष्ण कुमार और हर्ष गुप्ता के पास रहा, जबकि कमेंट्री से प्रेम कुमार, बालेंद्र कुशवाहा और सौरभ सिंह ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

अब टूर्नामेंट का अगला मुकाबला कल गुरुवार को सुबह 10 बजे कमला कॉलेज रॉक मेंस रांची और समय प्रेस एनएनएस भदोही (उत्तर प्रदेश) के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है।