होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

DCL सीजन–20 का दूसरा मुकाबला में देवसर जूनियर ने विशाल इलेवन को 34 रनों से हराया

DCL सीजन–20 का दूसरा मुकाबला में देवसर जूनियर ने विशाल इलेवन को 34 रनों से हराया देवसर क्रिकेट लीग के लिए आज का दिन खास रहा। देवसर क्रिकेट लीग (DCL) सीजन–20 के अंतर्गत ...

Published

DCL सीजन–20 का दूसरा मुकाबला में देवसर जूनियर ने विशाल इलेवन को 34 रनों से हराया

देवसर क्रिकेट लीग के लिए आज का दिन खास रहा। देवसर क्रिकेट लीग (DCL) सीजन–20 के अंतर्गत दिनांक 24 दिसंबर 2025 को टूर्नामेंट का दूसरा रोमांचक मुकाबला विशाल इलेवन एवं देवसर जूनियर के बीच खेला गया। इस मैच के मुख्य अतिथि श्री उमाशंकर मिश्रा जी रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया।

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए देवसर जूनियर की टीम ने संतुलित और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 185 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विशाल इलेवन की टीम ने संघर्ष तो किया, लेकिन देवसर जूनियर के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सकी और पूरी टीम 151 रन पर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार देवसर जूनियर ने यह मुकाबला 34 रनों से अपने नाम किया।

मैच में सचिन तिवारी का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। उन्होंने 24 रन बनाने के साथ 4 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह पुरस्कार पूनम मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर संकट गुप्ता एवं उत्कर्ष गुप्ता की ओर से प्रदान किया गया।

मैच में अंपायर की भूमिका डॉ. वीरेंद्र पाण्डेय एवं सरोज चतुर्वेदी ने निभाई। DCL के संयोजक करुणाकर चतुर्वेदी (पप्पा) एवं आयोजक एड. दिनेश कुमार द्विवेदी (गुड्डन) के सफल निर्देशन में टूर्नामेंट उत्साहपूर्वक आगे बढ़ रहा है।