होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

खेल और कला के संगम सीधी चैलेंज कप सीजन–9 का मशाल प्रज्वलित कर उद्घाटन

खेल और कला के संगम से क्रिकेट महाकुंभ का भव्य शुभारंभ कुंवर एंड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन–9 का गरिमामय उद्घाटन सीधी | 3 जनवरी अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता कुंवर एंड ब्रदर्स ...

Published

खेल और कला के संगम से क्रिकेट महाकुंभ का भव्य शुभारंभ
कुंवर एंड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन–9 का गरिमामय उद्घाटन
सीधी | 3 जनवरी
अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता कुंवर एंड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन–9 का भव्य शुभारंभ आज शनिवार को शाम 4 बजे स्थानीय छत्रसाल स्टेडियम में खेल और कला के अनोखे संगम के साथ किया गया। आयोजन पारंपरिक प्रशासनिक आतिथ्य, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्यजनों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।

प्रत्येक वर्ष की भांति टूर्नामेंट का शुभारंभ सम्राट चौक से हुआ, जहां आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. अनूप मिश्रा द्वारा उप पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्राशरण सिंह के करकमलों से मशाल प्रज्वलित कराई गई। इसके पश्चात मशाल जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए छत्रसाल स्टेडियम पहुंचा।

स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती राधा सिंह (राज्य मंत्री, मध्यप्रदेश शासन), भाजपा जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव, डॉ. रविंद्र सिंह, इंजीनियर आर.बी. सिंह, विनय सिंह, के.डी. सिंह, नीरज शर्मा, हरपाल सिंह, रहीश चौहान, कुशाग्रपति त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्यजनों की उपस्थिति में मशाल प्रज्वलन, ध्वजारोहण एवं विजेता ट्रॉफी का अनावरण किया गया।

इसके पश्चात विभिन्न डांस ग्रुप एवं शिक्षण संस्थानों के नन्हे-मुन्ने बालक-बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर स्वागत भाषण में समिति अध्यक्ष डॉ. अनूप मिश्रा ने सभी अतिथियों, फ्रेंचाइजी, प्रायोजकों, सहप्रायोजकों एवं खेल प्रेमी दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से सीधी चैलेंज कप आज अपने नौवें सीजन तक पहुंचा है। भविष्य में इसी तरह का सहयोग रहा तो यह टूर्नामेंट सेंचुरी अवश्य पूरा करेगा।

कार्यक्रम के दौरान समिति अध्यक्ष डॉ. अनूप मिश्रा, उपाध्यक्ष अजीत सिंह लल्ला, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह, सदस्य अमित सिंह मुन्ना, दिग्विजय सिंह बम्फोर्ट, बाबा भलुआ, ध्रुव सेन सिंह, भूपेंद्र तिवारी, प्रमोद द्विवेदी, अभिमन्यु सिंह, सुरेंद्र द्विवेदी, अभय सिंह बबलू, एबेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, दीपेंद्र सिंह, सुनील पांडे, पुष्पराज सोलंकी, मांडलिक मिश्रा, नीरज कुंदर सहित अन्य सदस्यों द्वारा अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया गया।

🎯 कार्यक्रम के प्रमुख स्पॉन्सर
ओवर – शालू इलेक्ट्रॉनिक्स
विकेट – सुनील भूतिया
सिक्सर – संतोष सिंह चंदेल
चौका – पापा ऑटोमोटिव
राजेश सिंह – प्रताप मार्बल
राजेंद्र सिंह – हीरो मोटर्स

🏏 अतिथियों ने की आयोजन समिति की सराहना
शुभारंभ अवसर पर अतिथियों ने अपने उद्बोधन में खेल और कला के इस अद्भुत संगम की प्रशंसा की। नन्हे-मुन्ने कलाकारों की प्रस्तुतियों से अतिथि भावविभोर नजर आए। साथ ही जिले को राष्ट्रीय पहचान दिलाने एवं सीधी में क्रिकेट संस्कृति को जीवंत रखने के लिए सीधी चैलेंज कप स्पोर्ट समिति एवं अध्यक्ष डॉ. अनूप मिश्रा सहित समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों की मुक्तकंठ से सराहना की गई।

सीधी और मुंबई के बीच खेला जाएगा उद्घाटन मैच आज

पहले दिन 4 जनवरी को सीधी 11 एवं मुंबई क्रिकेट क्लब मुंबई के बीच सुबह 9:00 बजे से पहला मैच खेला जाएगा