होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

Learjet accident:- बारामती एयरपोर्ट पर Learjet हादसा, खराब विजिबिलिटी और पायलट एरर की आशंका

Learjet accident:- महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट पर हुए एक विमान हादसे ने देशभर में हलचल मचा दी है। शुरुआती जांच के आधार पर सामने आया है कि खराब विजिबिलिटी में लैंडिंग के दौरान ...

Published

Learjet accident:- महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट पर हुए एक विमान हादसे ने देशभर में हलचल मचा दी है। शुरुआती जांच के आधार पर सामने आया है कि खराब विजिबिलिटी में लैंडिंग के दौरान पायलट की संभावित चूक इस हादसे की प्रमुख वजह हो सकती है। यह जानकारी जांच से जुड़े सूत्रों के हवाले से सामने आई है। घटना की विस्तृत जांच फिलहाल जारी है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह विमान दूसरी बार लैंडिंग का प्रयास कर रहा था। उस समय बारामती क्षेत्र में दृश्यता काफी खराब बताई जा रही है। शुरुआती विश्लेषण में संकेत मिले हैं कि पायलट ने रनवे की दूरी और विमान की पोजीशन का सही आकलन नहीं किया। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे हालात में पुणे जैसे वैकल्पिक एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करना एक सुरक्षित विकल्प हो सकता था, लेकिन पायलट ने बारामती में ही लैंड करने का फैसला किया।

Learjet accident:-  सूत्रों के अनुसार, विमान को दोबारा संतुलित करने की कोशिश की गई, लेकिन तेज स्पीड और गलत एलाइनमेंट के कारण नियंत्रण नहीं बन पाया और हादसा हो गया। जांच एजेंसियां अब फ्लाइट एलाइनमेंट, रनवे से विमान की दूरी और अंतिम क्षणों के क्रम का बारीकी से अध्ययन कर रही हैं।

बताया जा रहा है कि यह एक वीआईपी फ्लाइट थी और ऐसी उड़ानों में तय समय पर पहुंचने का दबाव अकसर रहता है। अनियंत्रित या सीमित सुविधाओं वाले एयरफील्ड पर खराब विजिबिलिटी में अप्रोच को विमानन विशेषज्ञ जोखिम भरा मानते हैं, खासकर जब कुछ मिनट पहले तक रनवे दिखाई न दे रहा हो।

Learjet accident:-  जानकारी के अनुसार, यह Learjet 45 विमान सुबह करीब 8 बजे मुंबई से रवाना हुआ था और करीब 8:45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश के दौरान हादसे का शिकार हुआ। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इस दुर्घटना की असली वजह क्या थी और किन परिस्थितियों ने इसे इतना गंभीर बना दिया।