बहरी मंडल में प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात का सामूहिक श्रव
Sidhi News:- सिहावल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बहरी मंडल के ग्राम बहेरा (बूथ क्रमांक 178) में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। इस आयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने भी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि मन की बात केवल प्रधानमंत्री का संवाद नहीं, बल्कि देश की जनता के साथ सीधा जुड़ाव है। सांसद ने ग्रामीणों के सुझाव सुने और आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास और समाजहित से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा।

सामूहिक श्रवण में ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक अपने विचार रखे। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझाव दिए। सांसद डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुँचाया जाएगा और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने का हर संभव प्रयास होगा।
Sidhi News:- कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र पांडेय, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत पांडेय, बूथ अध्यक्ष मनीष साहू, बूथ महामंत्री रामजी गुप्ता, बीएलए लल्लू साहू, सरपंच श्यामलाल कोल, महामंत्री दिलीप सोनी, दिवाकर द्विवेदी, मंत्री नीरज सिंह, रितेश गुप्ता, पूर्व सरपंच गेंदलाल प्रजापति, उप सरपंच श्यामलाल साहू, गुलाब साहू, छोटेलाल साकेत, अवधेश सिंह और मनोज मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्राम बहेरा में हुआ यह आयोजन सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की सहभागिता और ग्रामीणों के सुझावों के साथ विकास की दिशा में सार्थक पहल के रूप में देखा जा रहा है।







