सीधी के ग्राम हड़बड़ो में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने की गोवर्धन पूजा — क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना
सीधी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हड़बड़ो में आज गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक कार्यक्रम में सीधी लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सांसद डॉ. मिश्रा ने भगवान गोवर्धन महाराज एवं गौ माता की विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह हमें प्रकृति, पर्यावरण और पशुधन के संरक्षण का संदेश देती है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से अपील की कि वे पर्यावरण की रक्षा, स्वच्छता और गौ-सेवा को जीवन का हिस्सा बनाएं।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री देव कुमार सिंह चौहान, प्रदेश मंत्री श्री राजेश पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री इंद्रशरण सिंह चौहान, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह परिहार, जिला मंत्री श्री सूर्य प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू पाठक, जिला मंत्री उमाशंकर यादव, पार्षद श्री बाबूलाल कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री रामराज गुप्ता, चौपाल मंडल महामंत्री श्री प्रभाशंकर शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री रामानुज गुप्ता, विक्रम सिंह, प्रमोद द्विवेदी, मोहम्मद कलाम, गणेश साहू, चंदन मिश्रा, अभय मिश्रा, महादेव मिश्रा, एडवोकेट विष्णुदेव साहू, तथा देवेंद्र वर्मा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
यह आयोजन न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक रहा, बल्कि सामाजिक एकता, सहयोग और समरसता का भी संदेश लेकर आया। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं और समाज में भाईचारा, सद्भावना और सेवा भावना को सशक्त बनाते हैं।







