नशीली कफ सिरप का कुख्यात तस्कर फिर पहुंचा जेल 251 शीशी अवैध कफ सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार,
सेमरिया थाना क्षेत्र, ग्राम बढ़ौरा — नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेमरिया पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। ग्राम बढ़ौरा बनियाडोल निवासी जगदीश भुजवा उर्फ बेबी (45 वर्ष) को 251 शीशी अवैध नशीली कफ सिरप के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि आरोपी अपने ठिकाने पर नशीली कफ सिरप का अवैध भंडारण कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी और आरोपी को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान 15-15 लीटर के दो ढक्कन बंद डिब्बों में कुल 251 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद की गई।
जब्त सामग्री:
251 शीशी नशीली कफ सिरप (अनुमानित कीमत ₹1,25,500)
01 हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल
01 कीपैड मोबाइल
कुल जब्त संपत्ति की कीमत लगभग ₹1,56,000/- आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21, 22, 29 एवं ड्रग्स कंट्रोल अधिनियम की धारा 5/13 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।





