होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

सीधी में गांधी जयंती पर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने की अनूठी पहल, स्वयं उठाया सफाई का दायित्व

सीधी में गांधी जयंती पर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने की अनूठी पहल, स्वयं उठाया सफाई का दायित्   Sidhi News:- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज सीधी जिले के ...

Published

सीधी में गांधी जयंती पर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने की अनूठी पहल, स्वयं उठाया सफाई का दायित्

 

Sidhi News:- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज सीधी जिले के गांधी चौराहे पर भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और उनके विचारों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

Sidhi News:- कार्यक्रम के दौरान सांसद डॉ. मिश्रा ने एक मिसाल पेश करते हुए स्वयं प्रतिमा की सफाई की और आसपास फैले कचरे को अपने हाथों से उठाकर परिसर को स्वच्छ बनाया। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने न केवल सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया, बल्कि स्वच्छता को भी राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार माना था। उनका संदेश आज भी प्रासंगिक है और हमें इसे जीवन में अपनाने की आवश्यकता है।

सांसद डॉ. मिश्रा ने उपस्थित लोगों से अपील की कि गांधी जयंती सिर्फ औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि हम सब स्वच्छता, सेवा और समाजहित के कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ स्वच्छ भारत अभियान गांधी जी के सपनों को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

 

Sidhi News:- इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती रीति पाठक, भाजपा जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह, व्यापारी संघ अध्यक्ष लालचंद गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा कंपू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

गांधी जी के आदर्शों से प्रेरित होकर सभी ने राष्ट्रहित और समाजसेवा को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की पहल की सराहना की और कहा कि उनका यह कदम जनप्रतिनिधियों के लिए भी प्रेरणादायी है।