होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

Rewa News:- रीवा में धान खरीदी में बड़ा घोटाला, धान के नाम पर वेयरहाउस में जमा की जा रही मिट्टी-रेत

Rewa News:- रीवा में धान खरीदी में बड़ा घोटाला, धान के नाम पर वेयरहाउस में जमा की जा रही मिट्टी-रेत Rewa News:- रीवा जिले में धान उपार्जन व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर ...

Published

Rewa News:- रीवा में धान खरीदी में बड़ा घोटाला, धान के नाम पर वेयरहाउस में जमा की जा रही मिट्टी-रेत

Rewa News:- रीवा जिले में धान उपार्जन व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उपार्जन समिति सेवा सहकारी समिति सेमरिया (क्रमांक 1 – 2225046) से जुड़े खरीदी स्थल मंडी प्रांगण सेमरिया (कोड 59325269) से धान के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोप है कि यहां से खरीदी दिखाई गई धान की बोरियां ब्रजनंदन वेयरहाउस, दादर में जमा कराई जा रही हैं, लेकिन बोरियों में धान की जगह मिट्टी, रेत, मुरूम और गिट्टी भरी हुई है।

 

जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक MP-19 HA-2599 के माध्यम से जो माल वेयरहाउस पहुंचाया गया, उसकी जांच में धान में भारी मात्रा में रेत और मिट्टी मिली पाई गई। सूत्रों का कहना है कि कागजों में धान खरीदी दिखाकर सरकार से भुगतान किसानों के खातों में फर्जी तरीके से करा लिया गया, जबकि वास्तविक धान की जगह अब मिट्टी-मुरूम को धान बताकर जमा किया जा रहा है।

 

Rewa News:- इस कथित घोटाले से न सिर्फ सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा है, बल्कि ईमानदार किसानों के हक पर भी सवाल खड़े हुए हैं। मामले के उजागर होने के बाद प्रशासनिक कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो इसमें समिति प्रबंधन, वेयरहाउस कर्मियों और परिवहन से जुड़े लोगों की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कब और क्या ठोस कार्रवाई करता है।