होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

Rewa news:अरे यह क्या ! विधायक के घर में घुस गया पानी अब क्या करेंगे विधायक

Rewa news : रीवा में बारिश बनी मुसीबत: विधायक नागेन्द्र सिंह के घर घुसा पानी, नगर निगम पर फूटा गुस्सा चारों ओर पानी ही पानी, बाईपास बना मुसीबत का सबब, नगर निगम की ...

Published

Rewa news : रीवा में बारिश बनी मुसीबत: विधायक नागेन्द्र सिंह के घर घुसा पानी, नगर निगम पर फूटा गुस्सा

चारों ओर पानी ही पानी, बाईपास बना मुसीबत का सबब, नगर निगम की खुली पोल

Rewa news : रीवा शहर में बीते 24 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के अधिकांश हिस्सों में पानी भर गया है और कई इलाके तालाब में तब्दील हो गए हैं। हालात इतने गंभीर हो गए कि गुढ़ विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नागेन्द्र सिंह के घर के अंदर तक पानी पहुंच गया। बेडरूम में पानी घुसने से उनका निजी जीवन भी प्रभावित हुआ है।

विधायक नागेन्द्र सिंह ने मीडिया से बात करते हुए नगर निगम प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि रीवा नगर निगम की लापरवाही के कारण शहर की जल निकासी व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बारिश का पानी उनके घर में घुस चुका है और नगर निगम या रेस्क्यू टीम की ओर से अब तक कोई मदद नहीं मिली है। मजबूरी में उन्होंने और उनके परिजनों ने खुद बाल्टी और मोटरों की मदद से पानी निकालने की कोशिश की।

Rewa news : “रीवा को तालाब बना दिया नगर निगम ने”

विधायक ने शहर में चारों ओर बनाए गए बाईपास को पानी भराव की मुख्य वजह बताते हुए कहा कि इन बाईपासों ने रीवा को चारों तरफ से घेर लिया है और पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं छोड़ी गई। उन्होंने सवाल उठाया कि जब एक विधायक का घर ही सुरक्षित नहीं रहा, तो आम लोगों की स्थिति क्या होगी।

निचले इलाके जलमग्न, लोग परेशान

बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं, कई घरों में पानी घुस चुका है और विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई है। नगर निगम की तरफ से अब तक कोई स्पष्ट राहत कार्य शुरू नहीं किया गया है, जिससे जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

प्रशासनिक निष्क्रियता पर उठे सवाल

लगातार हो रही बारिश और प्रशासनिक उदासीनता ने रीवा में संकट की स्थिति पैदा कर दी है। लोगों को राहत और रेस्क्यू की उम्मीद है, लेकिन जब एक जनप्रतिनिधि तक असहाय महसूस कर रहा है, तब आम नागरिक खुद को बेहद असुरक्षित महसूस कर रहा है।