होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

Sidhi News:- जिला टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत उत्खनन पर संयुक्त छापे

Sidhi News:- जिला टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत उत्खनन पर संयुक्त छापे Sidhi News:- जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जिला टास्क फोर्स द्वारा बड़ी कार्रवाई ...

Published

Sidhi News:- जिला टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत उत्खनन पर संयुक्त छापे

Sidhi News:- जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जिला टास्क फोर्स द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशों के पालन में की गई। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी, वनमण्डलाधिकारी प्रीति अहिरवार के निर्देशन तथा संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों और जिला खनिज अधिकारी के मार्गदर्शन में संयुक्त जांच दल गठित किए गए।

प्रभारी खनि निरीक्षक देवेंद्र महोबे के नेतृत्व में ग्राम शंकरपुर, तहसील कुसमी में रेत के अवैध भंडारण की शिकायत पर निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान खसरा क्रमांक 61/2, 65 एवं 15 में अवैध रूप से रेत का भंडारण पाया गया। जानकारी के अनुसार गोपद नदी के शंकरपुर घाट से ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा रेत का उत्खनन कर यहां भंडारण किया जाता था तथा रात्रि में जेसीबी से हाईवा में लोड कर विक्रय किया जाता था। इस प्रकरण में मध्यप्रदेश अवैध उत्खनन, भंडारण तथा परिवहन नियम-2022 के तहत कार्रवाई की गई।

Sidhi News:- इसी क्रम में तहसील बहरी के ग्राम नकझर क्षेत्र में सोन नदी घड़ियाल अभ्यारण्य के अंतर्गत छापेमार कार्रवाई की गई, जिसमें तीन हाईवा एवं एक पोकलेन मशीन जब्त की गई। वहीं तहसील कुसमी के ग्राम गोतरा से अवैध परिवहन करते पाए गए दो ओवरलोड हाईवा जब्त किए गए। इसके अलावा वन विभाग द्वारा ग्राम चमराडोल एवं खड़ौरा क्षेत्र से अवैध रेत परिवहन में संलिप्त दो ट्रैक्टर जब्त किए गए।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।