होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

Sidhi News:- सीधी जिला अस्पताल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बदले सिविल सर्जन

सीधी जिला अस्पताल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बदले सिविल सर्जन Sidhi News:- सीधी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया गया है। वर्तमान सिविल सर्जन डॉ. एस.बी. खरे को ...

Published

सीधी जिला अस्पताल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बदले सिविल सर्जन

Sidhi News:- सीधी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया गया है। वर्तमान सिविल सर्जन डॉ. एस.बी. खरे को पदोन्नति देते हुए संयुक्त संचालक/क्षेत्र संचालक, रीवा के पद पर नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर डॉ. कमल प्रजापति को सीधी जिला अस्पताल का नया सिविल सर्जन बनाया गया है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

Oplus_131072

वहीं, नए सिविल सर्जन के रूप में पदभार संभालने जा रहे डॉ. कमल प्रजापति से जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, डॉक्टरों एवं स्टाफ के समन्वय, मरीजों को समय पर उपचार तथा अस्पताल की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

शासन द्वारा जारी आदेश क्रमांक 183/PHME/3311/2025/सत्रह/मेडि-1 के अनुसार डॉ. खरे को क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं कार्यालय, रीवा संभाग में पदस्थ किया गया है। वहीं उनके transfer के बाद जिला चिकित्सालय, सीधी की जिम्मेदारी अस्थायी रूप से डॉ. कमल भान प्रजापति, अस्थि रोग विशेषज्ञ, को सौंपी गई है। डॉ. प्रजापति आगामी आदेश तक सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक का प्रभार संभालेंगे।

Sidhi News:- इस प्रशासनिक बदलाव को जिले के स्वास्थ्य तंत्र को और प्रभावी बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। उम्मीद है कि नए नेतृत्व में सीधी जिला अस्पताल आमजन को बेहतर, पारदर्शी और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा।