होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

Sidhi News:- आश्वासन के बाद नोटिस! रेल रोको आंदोलनकारियों पर कार्रवाई से भड़का आक्रोश

Sidhi News:- आश्वासन के बाद नोटिस! रेल रोको आंदोलनकारियों पर कार्रवाई से भड़का आक्रोश Sidhi News:- सीधी जिले के कुसमी विकासखंड अंतर्गत भदौरा में 28 जनवरी को हुए रेल रोको आंदोलन के बाद ...

Published

Sidhi News:- आश्वासन के बाद नोटिस! रेल रोको आंदोलनकारियों पर कार्रवाई से भड़का आक्रोश

Sidhi News:- सीधी जिले के कुसमी विकासखंड अंतर्गत भदौरा में 28 जनवरी को हुए रेल रोको आंदोलन के बाद रेलवे प्रशासन द्वारा आंदोलनकारियों को नोटिस जारी किए जाने से क्षेत्र में तीव्र नाराजगी व्याप्त है। आंदोलन के समय प्रशासन और रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से भरोसा दिलाया था कि आंदोलनकारियों की मांगों पर विचार किया जाएगा और किसी के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी। इसके बावजूद अब करीब 300 से 400 लोगों को चिन्हित कर नोटिस भेजे जा रहे हैं, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ गया है।

जानकारी के अनुसार रेलवे विभाग ने आंदोलन में शामिल कई प्रमुख ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को कानूनी नोटिस जारी किए हैं। इनमें सरपंच, पूर्व सरपंच, जनपद अध्यक्ष सहित कई नाम शामिल बताए जा रहे हैं। आंदोलनकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई प्रशासन के आश्वासन के ठीक विपरीत है और इससे जनता का विश्वास टूट रहा है।

गौरतलब है कि 28 जनवरी को भदौरा रेलवे स्टेशन के समीप शांतिपूर्ण रेल रोको आंदोलन किया गया था। आंदोलन की प्रमुख मांगों में भदौरा में इंटरसिटी ट्रेन का ठहराव, भदौरा को पूर्ण रेलवे स्टेशन का दर्जा देने तथा यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग शामिल थी। आंदोलन के दौरान कुछ समय के लिए रेल संचालन प्रभावित हुआ था, जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर वार्ता की थी।

Sidhi News:- एसडीएम कुसमी द्वारा आंदोलन समाप्त कराने के दौरान यह आश्वासन दिया गया था कि किसी भी प्रदर्शनकारी पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। अब नोटिस जारी होने के बाद ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में रोष है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि नोटिस वापस नहीं लिए गए तो वे पुनः आंदोलन करने को मजबूर होंगे।