होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

Sidhi News:- QR कोड बनेगा मूक-बधिरों की आवाज़, सीधी ने रचा देश में इतिहास

Sidhi News:- QR कोड बनेगा मूक-बधिरों की आवाज़, सीधी ने रचा देश में इतिहास Sidhi News:- मूक-बधिर और श्रवण बाधित नागरिकों को न्याय की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में सीधी जिले ने ...

Published

Sidhi News:- QR कोड बनेगा मूक-बधिरों की आवाज़, सीधी ने रचा देश में इतिहास

Sidhi News:- मूक-बधिर और श्रवण बाधित नागरिकों को न्याय की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में सीधी जिले ने एक ऐतिहासिक पहल की है। सीधी अब देश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां जिले के सभी थानों और पुलिस चौकियों में साइन लैंग्वेज आधारित QR कोड प्रणाली शुरू की जा रही है। इस नई व्यवस्था के लागू होने से मूक-बधिर नागरिक बिना किसी मध्यस्थ के अपनी बात सीधे पुलिस तक पहुंचा सकेंगे।

यह अभिनव तकनीक बेंगलुरु की एक साइन लैंग्वेज विशेषज्ञ कंपनी द्वारा विकसित की गई है, जो साइन लैंग्वेज को सामान्य भाषा में अनुवाद करने के क्षेत्र में कार्यरत है। कंपनी द्वारा तैयार किए गए QR कोड और डिजिटल कॉल सेंटर सिस्टम के माध्यम से मूक-बधिर व्यक्ति अपनी शिकायत आसानी से दर्ज करा सकेगा।

Sidhi News:- प्रक्रिया के तहत जब कोई मूक-बधिर नागरिक थाने में लगाए गए QR कोड को स्कैन करेगा, तो वह वीडियो कॉल के जरिए सीधे बेंगलुरु स्थित कॉल सेंटर से जुड़ जाएगा। वहां मौजूद प्रशिक्षित वालंटियर उसकी साइन लैंग्वेज को समझकर तुरंत सामान्य भाषा में अनुवाद करेंगे और संबंधित पुलिस अधिकारी को उसकी बात स्पष्ट रूप से बताएंगे।

इस योजना को मध्यप्रदेश में लागू करने के लिए कंपनी और राज्य सरकार के बीच एमओयू किया गया है। इसके अंतर्गत तकनीकी सुविधा, सॉफ्टवेयर सपोर्ट और प्रशिक्षित वालंटियर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Sidhi News:- इस पहल के क्रियान्वयन को लेकर आनंद सर्विस सोसायटी मूक-बधिर संस्था, इंदौर के सचिव ज्ञानेंद्र पुरोहित के मार्गदर्शन में सीधी पुलिस अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें एसपी संतोष कोरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव सहित जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारी शामिल रहे।

इस पहल से मूक-बधिरों के लिए न्याय तक पहुंच का रास्ता और अधिक सुलभ व सम्मानजनक होगा।