सीधी–सिंगरौली–ब्यौहारी में सड़क विकास को मिली रफ्तार, 88 सड़कों की स्वीकृति पर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने जताया आभार
सीधी संसदीय क्षेत्र में आधारभूत विकास को नई गति मिली है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में सड़कों की स्वीकृति मिलने पर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव तथा लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Sidhi News:- सांसद डॉ. मिश्रा ने बताया कि विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने की दिशा में उनके संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सीधी और सिंगरौली जिलों के साथ-साथ शहडोल जिले के ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र में महत्वपूर्ण सड़कों को स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने जानकारी दी कि सीधी जिले में 36, सिंगरौली जिले में 41 तथा ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र में 11 सड़कों सहित कुल 88 सड़कों के निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन अधिक सुगम होगा और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी। साथ ही आधारभूत संरचना के सुदृढ़ होने से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और सामाजिक विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।
Sidhi News:- सांसद डॉ. मिश्रा ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार के निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इसे क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।






