होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

Sidhi News:- ग्राम खैरा में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा का औचक निरीक्षण, राशन व्यवस्था जांची और पेयजल समस्या पर तुरंत दिए निर्देश

ग्राम खैरा में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा का औचक निरीक्षण, राशन व्यवस्था जांची और पेयजल समस्या पर तुरंत दिए निर्देश   सीधी–सिंगरौली संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. मिश्रा ने अपने प्रवास कार्यक्रम के ...

Published

ग्राम खैरा में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा का औचक निरीक्षण, राशन व्यवस्था जांची और पेयजल समस्या पर तुरंत दिए निर्देश

 

सीधी–सिंगरौली संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. मिश्रा ने अपने प्रवास कार्यक्रम के दौरान सीधी विधानसभा अंतर्गत कुचवाही मंडल के ग्राम खैरा का आकस्मिक भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा संचालित उचित मूल्य की दुकान का औचक निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के समय ग्राम खैरा सहित आसपास के बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Sidhi News:- निरीक्षण के दौरान सांसद ने दुकान में उपलब्ध खाद्यान्न, वितरण प्रणाली तथा हितग्राहियों को समय पर राशन मिलने की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पात्र लोगों तक पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गरीब और जरूरतमंद वर्ग को मिलने वाली सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ग्रामीणों से संवाद के दौरान गांव की पेयजल समस्या सामने आई। ग्रामवासियों ने बताया कि गांव का हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा है, जिससे पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। इस पर सांसद ने तत्काल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के संबंधित अधिकारी से फोन पर चर्चा कर हैंडपंप की शीघ्र मरम्मत के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को जल्द स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।

 

Sidhi News:- मौके पर ही समस्या के समाधान की पहल से ग्रामीणों में संतोष और विश्वास का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने सांसद के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का गांव पहुंचकर सीधे समस्याएं सुनना और तत्काल कार्रवाई करना लोकतंत्र को मजबूत बनाता है।