₹4 लाख 04 हजार का राजस्व वसूल, बिना तिरपाल माल परिवहन पर कसा शिकंजा
सिंगरौली जिले में सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और वैधानिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा सघन जांच एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई जिला कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देश एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री विक्रम सिंह राठौर के मार्गदर्शन में की गई।
Singrauli Breaking News:- अभियान के दौरान ओवरलोडिंग, प्रदूषण मानकों की अनदेखी और परिवहन नियमों के उल्लंघन में संलिप्त मालवाहक वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। विशेष रूप से कोयला, रेत, गिट्टी एवं राखड़ (फ्लाई ऐश) का बिना तिरपाल परिवहन करने वाले वाहनों को चिन्हित कर सख्ती बरती गई।
जांच अभियान परसौना चौकी से बारीगंवा बायपास, विंध्यनगर–तेलदहा–शक्तिनगर मार्ग, बंधा–उज्जैनी–सरई मार्ग तथा झींगुर्दा–शुक्ला मोड़ तक चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के निर्देशानुसार चिन्हित मालवाहक वाहनों में रेडियम रिफ्लेक्टर भी लगाए गए, ताकि रात्रि के समय सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम की जा सके।
जांच के दौरान पीयूसी, बीमा एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। इस कार्रवाई में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यमों से कुल ₹4 लाख 04 हजार रुपये का शासकीय राजस्व वसूला गया।
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्य में बाधा या अमर्यादित व्यवहार की स्थिति में संबंधित व्यक्तियों पर BNS के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी।
Singrauli Breaking News:- आरटीओ श्री विक्रम सिंह राठौर ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।






