सिंगरौली IAS गौरव बेनल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
Singrauli News:- इन दिनों शादी का मौसम जोरों पर है और अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है — मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी गौरव बेनल (IAS Gaurav Benal) का। हाल ही में इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर लोग बधाइयों की बौछार कर रहे हैं।
आईएएस गौरव बेनल ने 23 फरवरी 2023 को गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अपनी शादी की खबर न तो किसी मीडिया प्लेटफॉर्म को दी और न ही सोशल मीडिया पर साझा की। लेकिन शादी में शामिल कुछ मेहमानों ने समारोह की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कर दीं, जिसके बाद यह फोटोज़ तेजी से वायरल हो गईं
इन दिनों अफसरों की शादियां चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ समय पहले वैलेंटाइन डे के मौके पर आईपीएस नवजोत सिमी (IPS Navjot Simi) और आईएएस तुषार सिंगला (IAS Tushar Singla) की शादी की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं। अब गौरव बेनल की शादी ने भी सोशल मीडिया पर खास जगह बना ली है।
आईएएस गौरव बेनल एमपी कैडर के एक लोकप्रिय और कर्मठ अधिकारी माने जाते हैं। उनकी शादी की खबर सामने आते ही साथियों और शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी हैं।







