होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

Singrauli News:- रेलवे फ्लाईओवर निर्माण के चलते 5 फरवरी से 5 मार्च तक फाटक बंद, यातायात डायवर्ट

रेलवे फ्लाईओवर निर्माण के चलते 5 फरवरी से 5 मार्च तक फाटक बंद, यातायात डायवर्ट Singrauli News:- बरगवां नगर परिषद क्षेत्र में रेलवे फ्लाईओवर (आरओबी) के निर्माण कार्य को सुचारू रूप से पूरा ...

Published

रेलवे फ्लाईओवर निर्माण के चलते 5 फरवरी से 5 मार्च तक फाटक बंद, यातायात डायवर्ट

Singrauli News:- बरगवां नगर परिषद क्षेत्र में रेलवे फ्लाईओवर (आरओबी) के निर्माण कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए रेलवे क्रॉसिंग फाटक से आवागमन 5 फरवरी से 5 मार्च 2026 तक पूर्णतः बंद रहेगा। इस अवधि में सभी प्रकार के मोटर वाहनों को सीधी–सिंगरौली नेशनल हाईवे-39 के कनई बाईपास मार्ग से डायवर्ट किया गया है, जबकि पैदल यात्रियों के लिए बरगवां प्लेटफॉर्म नंबर-3 के ओवरब्रिज से आवाजाही जारी रहेगी।

 

रेलवे विभाग के अनुसार, बरगवां यार्ड के समीप समपार संख्या 105 (किमी 1321/641.616) के स्थान पर आरओबी का निर्माण किया जा रहा है। बाजार क्षेत्र में लगातार लगने वाले जाम और बार-बार फाटक बंद होने से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के निर्देश पर मंडल अभियंता (पूर्व) जबलपुर आकाश तिवारी द्वारा यह आदेश जारी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि समपार संख्या 105 के पास ही लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर नेशनल हाईवे का आरओबी मौजूद है, जिससे वैकल्पिक मार्ग के रूप में कनई बाईपास से वाहनों का आवागमन आसानी से किया जा सकता है। निर्माण स्थल पर सुरक्षा कारणों से आम नागरिकों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी।

Singrauli News:- रेलवे फ्लाईओवर का निर्माण लगभग 35.07 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। कार्य जून 2025 में शुरू हुआ था, जिसे 24 माह में पूरा किया जाना है। लंबे समय से क्षेत्र में जाम की समस्या, एम्बुलेंस व पुलिस वाहनों के फंसने जैसी दिक्कतें सामने आती रही हैं। फ्लाईओवर के निर्माण के बाद नगर और आसपास के क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।