सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने किया नौगढ़ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण
सीधी लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने आज सिंगरौली जिले के नौगढ़ स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सांसद ने कॉलेज में उपलब्ध शैक्षणिक, आवासीय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की गहन समीक्षा की और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
Singrauli News:- सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने मेडिकल कॉलेज के प्रथम बैच के विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया और उनकी पढ़ाई, हॉस्टल, भोजन एवं अन्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान हॉस्टल, किचन, क्लासरूम एवं विभिन्न विभागों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। सांसद ने कहा कि मेडिकल कॉलेज क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संस्थान है और यहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
Singrauli News:- इस अवसर पर गौरव बैनल (कलेक्टर, सिंगरौली), मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह सहित मेडिकल कॉलेज के प्राध्यापकगण और समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।






