होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

Singrauli News:-  दोनों पैरों से दिव्यांग महिला ने कलेक्ट्रेट पहुंच लगाई न्याय की गुहार, मिला त्वरित समाधान

Singrauli News:-  दोनों पैरों से दिव्यांग महिला ने कलेक्ट्रेट पहुंच लगाई न्याय की गुहार, मिला त्वरित समाधान सिंगरौली जिले के माडा क्षेत्र से आई दोनों पैरों से दिव्यांग महिला सुनीता बैश्य अपनी समस्याओं ...

Published

Singrauli News:-  दोनों पैरों से दिव्यांग महिला ने कलेक्ट्रेट पहुंच लगाई न्याय की गुहार, मिला त्वरित समाधान

सिंगरौली जिले के माडा क्षेत्र से आई दोनों पैरों से दिव्यांग महिला सुनीता बैश्य अपनी समस्याओं को लेकर जमीन पर घसीटते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। महिला ने ट्राईसाइकिल नहीं होने और घर में पेयजल व्यवस्था के अभाव की शिकायत प्रशासन के सामने रखी।

Singrauli News:- दिव्यांग महिला की स्थिति देखकर जिला पंचायत सीईओ श्री जगदीश गोमे ने तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए उसकी फरियाद सुनी। उन्होंने मौके पर ही डीडीआरसी अधिकारियों को निर्देश देकर महिला को तत्काल ट्राईसाइकिल उपलब्ध करवाई। ट्राईसाइकिल मिलते ही महिला के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।

इसके साथ ही जिला पंचायत सीईओ ने पीएचई विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए कि महिला के घर में तीन दिन के भीतर पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पानी की व्यवस्था पूरी होने के बाद इसकी सूचना सीधे उन्हें दी जाए।

सीईओ श्री गोमे ने चेतावनी दी कि तय समय सीमा में व्यवस्था नहीं होने की स्थिति में संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं पीएचई विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Singrauli News:- प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से दिव्यांग महिला को बड़ी राहत मिली और यह उदाहरण सामने आया कि संवेदनशीलता और तत्परता से जरूरतमंदों को तुरंत न्याय मिल सकता है।