ग्राम मडरिया में ‘naga naga snack’ का आतंक, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू – सीधी के जंगलों में छोड़ा गया विषधर”
सीधी जिले के ग्राम मडरिया में शनिवार की देर रात एक खतरनाक किंग कोबरा naga naga snack अचानक राजा बाबू के घर में घुस आया। घर वालों में दहशत फैल गई और तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। जानकारी मिलते ही कंट्रोल रूम प्रभारी ने वनपाल पंकज मिश्रा के नेतृत्व में टीम को मौके पर भेजा। लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इस विशालकाय नाग का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
इस कोबरा की खासियत यह है कि इसे स्थानीय भाषा में “नागा नागा स्नैक” कहा जाता है। यह दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में गिना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर यह इंसान को काट ले और समय पर इलाज न मिले, तो जान जाना तय है। इसकी लंबाई सामान्यत: 12 से 18 फीट तक हो सकती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह अन्य सांपों का भी शिकार कर लेता है। साथ ही यह चूहों का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है, जिसके कारण यह अक्सर गांवों और घरों के आसपास दिख जाता है।
वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को समझाया कि “naga naga snack” को मारना नहीं चाहिए, बल्कि इसे सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ना जरूरी है क्योंकि यह हमारे इकोसिस्टम का अहम हिस्सा है। यह चूहों और जहरीले सांपों की संख्या नियंत्रित करके पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।
वनपाल पंकज मिश्रा ने बताया – “जानकारी मिलते ही हम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बड़ी सावधानी से नाग का रेस्क्यू किया। रविवार सुबह करीब 9 बजे इसे सीधी जिले के गहरे जंगलों में सुरक्षित छोड़ दिया गया।”
ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की टीम का आभार जताया। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर साबित किया कि सांप हमारे दुश्मन नहीं, बल्कि प्रकृति का जरूरी हिस्सा हैं।