SIDHI NEWS सीधी। पीएमश्री केंद्रीय जवाहर नवोदय विद्वालय चुरहट मे पदस्थ रहे प्राचार्य विनीत शुक्ला का स्थानान्तरण अन्यत्र बिहार हो जाने के चलते प्रयागराज मे पदस्थ प्राचार्य डॉ. डीके त्रिपाठी को केंद्रीय जवाहर नवोदय विद्वालय मे पदस्थापना की गयी है।
बताया गया है कि डॉ. श्री त्रिपाठी एक सुलझे हुए विद्यालय प्रबंधन के मामले मे बेहद कुशल व सफल प्राचार्यों मे गिने जाते हैं जो पूरे विद्यालय प्रबंधन की कमान श्री त्रिपाठी के हाथो मे है। प्राप्त जानकारी अनुसार श्री त्रिपाठी जिन-जिन विद्यालयों मे अपनी लम्बी सेवाएं
दी है वहां-वहां उत्कृष्ट कार्य व विद्यालय प्रबंधन को पूरी लगन के साथ सफलता पूर्वक संचालन करने व बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था व परीक्षा परिणाम के मामले मे प्रशस्ति प्रमाण पत्र व सम्मानित हो चुके है। हालांकि अभी नवागंतुक प्राचार्य के समक्ष विद्यालयीन व्यवस्था को चुस्त दुरुस्थ कराने की चुनौतियां सामने हैं। बरसात के समय में हॉस्टलों में जेनरेटर कनेक्शन, इनवर्टर, छात्र-छात्राओ के
हास्टल से विद्वालय आने-जाने वाले रास्ते के आस-पास घास-चारा की सफाई व्यवस्था की। हालाकि पदस्थ प्राचार्य को आये हुये बहुत दिन हुये हंै जो स्वयं बेहतर से बेहतर व्यवस्था व छात्र/छात्राओ को पूरी सुविधा उपलब्ध कराने मे तत्पर देखे जा रहे हैं। इनकी पदस्थापना से विद्यालय के समस्त स्टाफ गण व छात्र-छात्राओ में खुशी का वातावरण देखा जा रहा। प्राचार्य डॉ. डीके त्रिपाठी की पदस्थापना पर चुरहट नगर के समाजसेवी व गणमान्य नागरिको एवं छात्र/छात्राओ के अविभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।