होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

ग्रामीण जनों को दुर्गंध से नही मिल रही है निजाद – केडी सिंह

SIDHI NEWS.अल्ट्राटेक कंपनी के कचरा प्लांट से आम जनता को हो रही परेशानी शिक्षा एवं स्वस्थ्य के प्रति गंभ्भीर नही है कंपनी प्रबंधन,वेरोजगरों को नही मिल रहा है काम सीधी। जिले के तहसील ...

Published

SIDHI NEWS.अल्ट्राटेक कंपनी के कचरा प्लांट से आम जनता को हो रही परेशानी
शिक्षा एवं स्वस्थ्य के प्रति गंभ्भीर नही है कंपनी प्रबंधन,वेरोजगरों को नही मिल रहा है काम
सीधी। जिले के तहसील रामपुर नैकिन के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मझिगवां में संचालित अल्ट्राटेक सीमेन्ट प्लांट के द्वारा स्थानीय लोगों को शोशण किया जा रहा है। कंपनी के द्वारा बाहर से कचरा लग कर प्लांट के अंदर इकत्र किया जाता है। जिससे इतनी दुर्गंध आती है कि आम जन का जीना दुशवार हो गया है। कचरे से आने वाले दुर्गंध से मझिगवां, करियाझर, मलगांव, पिपरांव, पटना, शरदा आदि आप-पास के गांवों में तरह -तरह की बीमारियां फैल रही है। उक्त आशय कि जानकारी देते हुये पूर्व जनपद पंचायत रामपुर नैकिन

के अध्यक्ष कृष्णदेव सिंह केडी ने बताया कि कंपनी प्रबंधन की तनाशाही और ग्रामीण जनों की समस्याओं की ओर ध्यान न देने के विरोध में हम लोग सब एक जुट होकर कंपनी के विरोध में आंदोलन करने का ज्ञापन कलेक्टर को दे चुके है। इसके बाद भी जिला प्रशासन एवं कंपनी प्रबंधन के द्वारा कोई ठोस कदम नही उठाया गया। जल्द ही हम लोग आपस में बैठ कर आंदोलन की तरीख तय

करने जा रहे है। उन्होंने बताया कि ऋशिराज मिश्रा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत रामपुर नैकिन, पूर्व जनपद सदस्य बघवार प्रशांत सिंह, समाजसेवी अखिलेश पाण्डेय आदि सबकी उपस्थिति में एक सार्वजनिक बैठक का आयोजन एक दो दिन में किया जायेगा। जिसमें आंदोलन की तिथि तय की जायेगी। केडी सिंह ने बताया कि स्थानीय युवक जो वेरोजगार है और कंपनी में छोटा मोटा काम करते है उनको सप्लाई नही दी जा रही है जबकि बाहर के संविदाकारों को 200 -200 श्रमिको की सप्लाई दी जा रही है। जो काम स्थानीय

लोग कर सकते है उस काम को भी कंपनी के द्वारा बाहर के संविदाकारों को कराया जा रहा है। अभी हाल ही में ग्राम नैकिन क्लिंकर का डम्प प्लांट बनाया गया है जहां कंपनी से ट्रक में भर कर क्लिंकर ले जाया जाता है और वहा से माल गाड़ी के द्वारा बाहर भेजा जाता है। उक्त कार्य को भी बाहर के ठेकेदारों को दे दिया गया है। जबकि स्थानीय ठेकेदार उक्त कार्य को करने के लिए तैयार है। कंपनी प्रबंधन स्थानीय ठेकेदारों एवं वाहन संचालकों के साथ भेट- भाव करता है। कंपनी प्रबंधन ने पहले स्थानीय बरोजगार युवाओं

को काम देने के नाम पर वाहन क्रय करा दिया और जब युवा वाहन क्रय कर लिये तो काम देना बंद कर दिये जिसके कारण आज वाहन संचालक अपने वाहनों की किस्त नही आदा कर पा रहे है। इतना ही नही कंपनी प्रबंधन ने सरदार पटेल में स्थानीय बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने की बात कही थी। पर अब फीस ली जा रही है। स्वस्थ्य के नाम पर सिर्फ नाम मात्र का हास्पिटल संचालित है। जहां स्थानीय लोगों का उपचार नही हो पा रहा है। श्री सिंह ने बताया कि इन्ही सब बातों के लेकर हम सब ग्रामीण जन, संविदाकार, वाहन संचालक एवं पंचायत प्रतिनिधि मिल कर एक साथ हो कर आंदोलन करने जा रहे है। इस संबंध में जल्द ही एक बृहद बैठक

का आयोजन किया जायेगा। के डी सिंह ने बताया कि कंपनी प्रबंधन हम लोगों के आंदोलन के डर से मीडियां के माध्यम से स्वच्छता और दुरगंध पर झूठी और असत्य बातें प्रकाशित करा कर आम जनता को गुमराह करने का जो प्रयास किया जा रहा है उससे हम लोगों और ग्रामीण जनों को कोई फर्क नही पड़ता है। आज जनता कंपनी प्रबंधन की हकीकत से पूर्व से वाकिफ है कि इनके कथनी और करनी में कितना फर्क है।