सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के प्रयासों से क्षेत्र को मिली नई सौगात, मड़वा में हुआ विद्युत उपकेंद्र का भूमि पूजन
Sidhi News:- जिले के मड़वा में आज 32/11 के.व्ही. विद्युत उपकेंद्र का भूमि पूजन किया गया। यह उपकेंद्र क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री मोहन यादव जी की ऊर्जा क्रांति एवं विकासोन्मुख योजनाओं के अंतर्गत यह पहल ग्रामीण अंचलों में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। इसका निर्माण केंद्र सरकार की केंद्रीय जनजाति उपयोजन(सी.एस.पी) मद से हुआ है।
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के अथक प्रयासों और सतत पहल के परिणामस्वरूप यह परियोजना अब साकार हो रही है। डॉ. मिश्रा ने लंबे समय से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की समस्याओं को लेकर आवाज उठाई थी, जिसके फलस्वरूप यह उपकेंद्र स्वीकृत हुआ। आने वाले समय में यह उपकेंद्र किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं आम उपभोक्ताओं को निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण और सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। यह
Sidhi News:- इससे न केवल शिक्षा और कृषि क्षेत्र को बल मिलेगा, बल्कि स्थानीय विकास और औद्योगिक गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी। “सशक्त भारत – सक्षम भारत” की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक श्रीमती रीती पाठक, जनपद पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान, इंद्रशरण सिंह चौहान, विशबंधु द्विवेदी,प्रमोद द्विवेदी, विक्रम सिंह, डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, प्रदीप शुक्ला, भानु पांडेय, पुष्पराज, अंजू पाठक,उमाशंकर यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, क्षेत्रीय जन एवं विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
यह उपकेंद्र सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की जनप्रतिबद्धता और क्षेत्रीय विकास के प्रति उनकी संवेदनशीलता का प्रमाण है।







