होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

रेही नदी के ढ़लान में पलटा सीमेंट लोड ट्रक

SIDHI NEWS.। जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र अंतर्गत चुरहट-अमिलिया मार्ग पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। हटवा खास के पास रेही नदी की ढलान पर सीमेंट से लदा एक ट्रक अनियंत्रित ...

Published

SIDHI NEWS.। जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र अंतर्गत चुरहट-अमिलिया मार्ग पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। हटवा खास के पास रेही नदी की ढलान पर सीमेंट से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ग्रामीणों की मदद से चालक और परिचालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 7 बजे हुई। हादसे के वक्त ट्रक क्रमांक एमपी 06

एचसी 3314 सतना से सीमेंट लेकर सीधी जिले के हटवा बरहा टोला स्थित शिव ट्रेडर्स जा रहा था। रेही नदी की ढलान पर पहुंचते ही ट्रक के ब्रेक अचानक फेल हो गए, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और नदी में जा गिरा। चालक रामेश्वर पनिका ने बताया

कि ढलान पर ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया था। उन्होंने ट्रक को रोकने की कई कोशिशें कीं, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर नदी में पलट गया। इस हादसे में चालक और परिचालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई है, हालांकि ट्रक में लदा सीमेंट नदी किनारे बिखर गया।कमर्जी थाना प्रभारी विवेक द्विवेदी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई थी। चालक और परिचालक को सुरक्षित निकाल लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।