SIDHI NEWS.आय-व्यय पेश कर,योजनाओं वनोपज एवं वन के उपयोगिता की दी गई जानकारी
मझौली
प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति चुवाही वर्ष 2025 की वार्षिक आमसभा विगत 28 सितंबर 2025 दिन रविवार को समिति कार्यालय पांड में संपन्न हुई जहां वित्तीय वर्ष 2024-25 की आय व्यय का लेखा जोखा पेश कर विधिवत ढंग शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए वन, वनोपज की उपयोगिता तथा इससे प्राप्त होने वाले लाभ के बारे में समुचित जानकारी से उपस्थित जनों को अवगत कराया गया तथा वन एवं वन प्राणियों सुरक्षा संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। आम सभा का आयोजन समिति
जिला प्रतिनिधि देवशरण साकेत के मुख्य अतिथि तथा समिति अध्यक्ष चुवाही दधिबल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जहां विशिष्ट अतीत के रूप में समिति उपाध्यक्ष प्रेमवती सिंह, भूरा साकेत, सेवा निवृत्त प्रबंधक खमचौरा चंद्रभान रावत, मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जहां अतिथियों का स्वागत सम्मान माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात समिति प्रबंधक पुत्रराज सिंह ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का आय.व्यय के लेखा-जोखा का विवरण प्रस्तुत
किया। तथा पूर्व में जारी एजेंडे के बिंदुओं पर चर्चा कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए। सभा में लघु वनोपज संघ द्वारा वनोपज संग्राहकों के लिए लागू शासन की योजनाओं, अधोसंरचना विकास कार्यों, एकलव्य शिक्षा विकास योजना, पर्यावरण सुरक्षा तथा अन्य वनोपजों से अधिकाधिक लाभ दिलाने, वनोपज एवं वनों के उपयोगिता आदि के विषय पर विस्तृत जानकारी समिति प्रबंधक पुत्रराज सिंह के साथ सेवा निवृत्त प्रबंधक चंद्रभान रावत व अन्य अतिथि व अध्यक्ष द्वारा सभा को संबोधित करते हुए दी गई। कार्यक्रम का संचालन समिति प्रबंधक पुत्रराज सिंह द्वारा किया गया।
लोगों व पदाधिकारियों के बीच स्थापित हुआ वाद-सवाद
आम सभा के दौरान समिति के सदस्यए पदाधिकारी, फडमुंशी, तेंदूपत्ता एवं वनोपज संग्रहण श्रमिकों के बीच वाद-सवाद स्थापित हुआ, जहां पर संग्राहक श्रमिकों द्वारा तेंदूपत्ता लाभांश को लेकर आवाज उठाई गई कि कई वर्षों से हम लोगों को बोनस नहीं मिल रहा है जबकि पहले जब शासकीय हुआ करता था, बोनस प्राप्त होता था, अब जबकि पूर्व की अपेक्षा अच्छा पत्ता भी फंडों में पहुंच रहा है फिर भी लाभांश प्राप्त नहीं हो रहा है जिसको लेकर समिति प्रबंधक द्वारा बताया गया कि पूर्व के कमियों के कारण हमारी
समिति कम दामों में बिच रही है। श्रमिकों का भुगतान ज्यादा हो रहा है, इस कारण लाभांश नहीं प्राप्त हो पा रहा है आप लोग प्रयास करिए पत्ता की क्वालिटी में सुधार होने पर समिति अच्छे रेट में बिकेगी और आप लोगों को लाभांश प्राप्त होगा। जिसको लेकर फडमुंशीयों द्वारा भी आवाज उठाई गई। इस अवसर पर समिति सदस्यों, समिति संचालक गण, पदाधिकारियों के साथ गांव, क्षेत्र के महिला पुरुष लोग भारी संख्या में शामिल रहे।







