होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

करवाचौथ पर चलनी की ओट से पति का किया दीदार

MP NEWS.जिले भर में करवाचौथ त्यौहार की रही धूम मंदिरों में पूजा-अर्चना करने पहुंची महिलाएं जिले में आज सुहागिन महिलाओं ने करवाचौथ का पर्व धूमधाम से मनाया। उन्होंने पति की लंबी आयु के ...

Published

MP NEWS.जिले भर में करवाचौथ त्यौहार की रही धूम
मंदिरों में पूजा-अर्चना करने पहुंची महिलाएं
जिले में आज सुहागिन महिलाओं ने करवाचौथ का पर्व धूमधाम से मनाया। उन्होंने पति की लंबी आयु के लिए दिन भर निर्जला व्रत रखा। रात में चांद को अध्र्य देकर देर शाम को सुहागिन महिलाओं ने चलनी की ओट से पति का दीदार करते हुए व्रत खोला। सुबह से ही करवाचौथ को लेकर रौनक का माहौल देखने को मिला। सुहागिन महिलाएं सज-धजकर मंदिर गईं और भगवान का दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। करवाचौथ सुहागिनों का महत्वपूर्ण त्यौहार माना गया है। इस पर्व पर महिलाएं हाथों में मेहदी रचाकर, चूड़ी

पहन व सोलह श्रृंगार कर अपने पति की पूजा कर व्रत का परायण करती हैं। सुहागिन महिलाओं के लिए यह व्रत काफी खास माना जाता है। जिसका इंतजार महिलाएं काफी बेसब्री से करती हैं। करवा चौथ के व्रत को लेकर बाजार कई दिनों से गुलजार था। सुहागिन महिलाएं इसके लिए कई दिनों से खरीदी भी कर रही थी। जिनमें कपड़े, श्रृंगार एवं पूजा सामग्री मुख्य थी। आज सुबह से ही

करवाचौथ के व्रत को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। महिलाओं ने करवा माता की कथा सुनकर पूजन किया। शाम से ही सुहागिन महिलाओं को चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार रहा। जब चांद निकला तो सभी सुहागिन महिलाओं ने चांद को देखकर सारी रस्म अदायगी की रात्रि में जब पूर्ण चन्द्रोदय हो गया तब तब चन्द्रमा को छलनी से देखकर महिलाओं ने चंद्रमा की पूजा कर अध्र्य दिया और इसके बाद पति से आशीर्वाद लिया। पतियों ने अपने हाथ से पानी पिलाकर व्रत पूरा कराया और उपहार भी दिए। सुहागिन महिलाओं ने घर के बड़े-बुजुर्गों से पति की लंबी उम्र के लिए आशीर्वाद लिया। सीधी शहर के साथ ही रामपुर नैकिन,

मझौली, चुरहट, अमिलिया, सिहावल, सेमरिया, मड़वास, बहरी अंचल में करवाचौथ को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया।
सोशल मीडिया पर छाया रहा करवा चौथ
आज पूरे दिन सोशल मीडिया पर करवा चौथ ही ट्रेंड करता रहा। महिलाओं ने हैशटैग के साथ मेहंदी की तस्वीरें अपने अकाउंट पर पोस्ट की। वॉट्सअप स्टेटस से लेकर डीपी तक पर मेहंदी और चलनी लेकर चांद देखती तस्वीरें लगी नजर आई। फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर करवाचौथ की तस्वीरें और बधाइयों की तस्वीर से पोस्ट भरे रहे। इसकी शुरूआत एक दिन पहले से ही हो गई थी। सुहागिन महिलाओं द्वारा मेहदी लगे हाथों को सोशल मीडिया में काफी उत्साह के साथ पोस्ट किया जा रहा था। कई महिलाओं द्वारा तो अपने वाट्सअप स्टेटस की डीपी में भी मेहदी और चलनी की तस्वीरें लगा दी थी। जिसको काफी पसंद भी किया जा रहा था। स्थिति यह थी कि शहरी क्षेत्रों में करवाचौथ का व्रत रखने वाली काफी महिलाओं द्वारा अपनी डीपी में मेहदी लगे हाथों को प्राथमिकता के साथ लगाया गया था। करवाचौथ के व्रत को लेकर शहरी क्षेत्र की सुहागिन महिलाओं में सबसे ज्यादा उत्साह देखा जाता है। व्रत

को मनाने के लिए उनके द्वारा करीब एक पखवाड़े पूर्व से ही तैयारियां शुरू कर दी जाती हैं। करवा चौथ की खरीदी का सिलसिला बाजार में तीन दिनों से चल रहा था। इस वजह से बाजार में काफी भीड़भाड़ बनी हुई थी। श्रृ़ंगार, पूजन सामग्री, कपड़ा, ज्वेलरी, फल, मिठाई, बर्तन, मिट्टी के बर्तन की जमकर खरीदी हुई। महिलाएं एवं उनके परिवारजन करवाचौथ से संबंधित खरीदी में पूरी तरह से मुस्तैद रहे। स्थिति यह रही कि गांधी चौक, डीपी काम्प्लेक्स क्षेत्र, संजीवनी पालिका बाजार क्षेत्र में खरीददारों की भारी भीड़ आज तीसरे दिन भी शाम तक बनी रही। करवाचौथ से संबंधित सामग्री की बिक्री करने वाले व्यवसायियों की भी भारी चांदी कटती रही। करवाचौथ ऐसा त्यौहार है जिसके तैयारी में अधिकांशत: महंगी सामग्री का उपयोग किया जाता है। महिलाएं भी करवाचौथ के व्रत को उत्साह पूर्वक रखने के लिए जमकर खरीदी करती हैं। करवाचौथ के त्यौहार के चलते व्यवसायियों के यहां लगातार भीड़भाड़ बना रहा। आज शाम तक करवा चौथ से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण होने के बाद सुहागिन महिलाएं अपने व्रत को लेकर अंतिम चरण में चांद का दीदार करने को बेताब रहीं।