SIDHI NEWS.आत्मनिर्भर भारत अभियान की पत्रकार वार्ता संपन्न
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। देश को विकसित बनाने का मार्ग केवल और केवल आत्मनिर्भर भारत ही है। आत्मनिर्भर भारत अर्थात संपूर्ण और समग्र रूप से स्वदेशी राष्ट्र भाव। उक्त आशय के विचार भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अभियान टोली के संभागीय प्रभारी और
सतना के महापौर, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेश ताम्रकार ने भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं सीधी विधायक श्रीमती रीति पाठक के विशिष्ट आतिथ्य, अभियान टोली के सदस्य अखिलेश पाण्डेय और जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे की उपस्थिति में कही। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा कि हर घर स्वदेशी, हर
घर स्वदेशी इसी मंत्र से भारत विश्व गुरु बनेगा। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केवल और केवल स्वदेशी की शक्ति, सामर्थ और गौरव का भाव होना चाहिए। स्वदेशी केवल आर्थिक क्षेत्र में नहीं बल्कि यह हमारी संस्कृति और आत्मा का हिस्सा है। विदेशी वस्तुओं के पीछे भागने के बजाय हमें अपनी जड़ों से जुडऩा चाहिए। दुनिया में योग, आयुर्वेद, हस्तशिल्प, परंपरागत उद्योग यह सब आज वैश्विक पहचान बना रहे हैं। संभागीय प्रभारी महापौर श्री ताम्रकार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। हम सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से जुडऩा चाहिए। मेक इन इंडिया,
स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल अधो संरचना, लोकल फार वोकल जैसे अभियान इसी विरासत को आगे बढ़ाने के हिस्से हैं। मुख्य वक्ता श्री ताम्रकार ने कोविड काल का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ ईच्छा शक्ति ने और हमारे वैज्ञानिकों के प्रयास ने जहां कोविड काल में दुनिया ने घुटने टेक दिए, वहीं भारत ने एक नहीं, तीन-तीन वैक्सीन बनाकर 140 करोड़ भारतीयों की
जान बचाई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष विश्व बंधु धर द्विवेदी, उषा गोपाल पटेल, शिवदान साकेत, मनीला सिंह चौहान, जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय, चंद्रपाल सिंह ऊइके, लोरिक प्रसाद यादव, जिला मंत्री पूजा सिंह कुशराम, उमाशंकर यादव, सूर्य प्रताप सिंह, सोशल मीडिया जिला संयोजक जितेंद्र तिवारी, मण्डल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय सहित प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और वेब मीडिया के सैकड़ो प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
स्वदेश वस्तुओं के उपयोग पर हो गौरवान्वित: रीती
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि स्वदेश में निर्मित हर प्रकार की वस्तु और स्वदेशी संस्कृति और धर्म पर के उपयोग पर अपने आप को, हम सभी को गौरवान्वित महसूस करना चाहिए। सभी जन स्वदेशी से ओत-प्रोत होकर स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा दें। पत्रकार वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे और आभार प्रदर्शन टोली के सदस्य अखिलेश पाण्डेय ने किया।
हर घर तक पहुंचाया जा रहा स्वदेशी अभियान: देव कुमार
भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के अभियान के अंतर्गत हर घर, हर गली, हर मोहल्ले, हर दुकान में स्वदेशी का भाव जगाया जा रहा है।







