चुरहट बायपास सर्रा में भीषण सड़क हादसा — दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
सीधी। चुरहट बायपास स्थित सर्रा क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां दो बाइक आपस में जोरदार टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के सवार सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही चुरहट पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और 112 की मदद से घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट पहुंचाया गया।
घायलों की पहचान अखिलेश सिंह पिता श्याम लाल सिंह एवं कुलदीप सिंह पिता महाबली सिंह, निवासी ग्राम बरिगवन के रूप में हुई है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
वहीं दूसरी बाइक पर सवार लोगों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है









