Skip to content
सीधी-रीवा NH 39 पर हादसा: दो ऑटो की भिड़ंत, 8 लोग घायल
रीवा-सीधी नेशनल हाईवे 39 पर ग्राम कठौता के पास आज दो ऑटो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में 8 लोग घायल हो गए।
सूचना मिलते ही 112 और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों ऑटो तेज रफ्तार में थे, जिससे टक्कर इतनी जोरदार हुई कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।