होम अपना प्रदेश नेशनल न्यूज फैशन क्राइम न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल ऑटो
---विज्ञापन---

सीधी चैलेंज कप सीजन-9: सांसें थाम देने वाले मुकाबले में एनएनएस भदोही ने रांची को 3 विकेट से दी मात

सीधी चैलेंज कप सीजन-9: सांसें थाम देने वाले मुकाबले में एनएनएस भदोही ने रांची को 3 विकेट से दी मात अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट कुंवर एंड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन-9 के ...

Published

सीधी चैलेंज कप सीजन-9: सांसें थाम देने वाले मुकाबले में एनएनएस भदोही ने रांची को 3 विकेट से दी मात

अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट कुंवर एंड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन-9 के पांचवें दिन छत्रसाल स्टेडियम में खेला गया मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक साबित हुआ। समय प्रेस एनएनएस भदोही (उत्तर प्रदेश) और कमला कॉलेज रॉक मेंस रांची के बीच खेले गए इस संघर्षपूर्ण मैच में भदोही की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट से जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी रांची की टीम 30 ओवर में 181 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। रांची के बल्लेबाजों ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए, लेकिन भदोही के गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी के सामने वे बड़ी साझेदारी नहीं कर सके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनएनएस भदोही की शुरुआत संभली हुई रही। टीम ने सूझबूझ से खेलते हुए 24.2 ओवर में 7 विकेट खोकर 182 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। अंतिम ओवरों में मुकाबला काफी तनावपूर्ण हो गया, लेकिन भदोही के बल्लेबाजों ने धैर्य बनाए रखा और जीत सुनिश्चित की।

इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए आमिर को प्रताप मार्बल मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह सम्मान राजेश सिंह और सौरभ सिंह द्वारा प्रदान किया गया। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और मैच का भरपूर आनंद लिया।